मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली. लेकिन सपना हमेशा की तरह आज भी अपने डांस परफॉर्मेंसेस को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया और एक बार फिर उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि टिक टिक एप की तरह सपना को भी बैन कर देना चाहिए.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने आज अपनी थ्रोबेक फोटो शेयर करके इंटरनेट पर अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया है. बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं. बिपाशा ने बताया कि ये फोटो उनके टीनऐज के समय की हैं. अपने उन दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वो उन पलों को एक बार फिर जीना चाहती हैं.
एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को फेसबुक पर एक व्यक्ति गंदे मैसेजेस भेजकर परेशान कर रहा था जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से इसके बारे में शिकायत की. सुचित्रा ने ट्विटर पर मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करके मुंबई पुलिस को ट्वीट किया और उनसे मदद मांगी.
असम में आए भारी बाढ़ की चपेट में आने के चलते अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. हाल ही में अक्षय कुमार ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा बचाव कार्य के लिए 1 करोड़ रूपए दान किए थे. अब अमिताभ बच्चन ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए पैसे दान दिए हैं. उन्होंने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख रूपए दान की घोषणा की है.
ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शामिल किया गया है. प्रियंका ही बॉलीवुड की ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल हॉपर एचक्यू द्वारा दी गई जानकारी में इसका खुलासा किया गया.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बेहद कम समय में दर्शकों को अपनी एक्टिंग और अपनी पर्सनालिटी से इम्प्रेस किया. जब दिशा शूटिंग पर नहीं होती हैं तो वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में कसरत करते हुए बिताती हैं. दिशा ने बताया की एक बार ट्रेनिंग के दौरान उनके सिर में चोट लग गई थी जिसके चलते उनकी याददाश्त तक खो गई थी.
सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें सलमान ने बेहद खास तोहफा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मां सलमा खान के सुझाव पर सलमान ने यूलिया को एक डायमंड रिंग गिफ्ट की है. यूलिया सलमान और उनके परिवार के बेहद खास हैं और ऐसे में सलमान अपनी दोस्त को खुश करने का कोई मौका नहीं गंवाते.
भोजपुरी सिंगर वरुण बहार के नए गाने ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. उनके सॉन्ग 'जय श्री राम' ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल आमचा रखा है. गाने के बोल को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए वरुण को आतंकवादी तक कह दिया है. सांप्रदायिकता से भरे इस गाने को लेकर अब लोग इसके गायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई जारी है. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों में ही 50 करोड़ कमाए लिए थे और अब दूसरे हफ्ते तक फिल्म की कमाई 88.90 करोड़ हो गई है. ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है.
बीसीसीआई ने आज टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है. विराट कोहली की कप्तानी में 3 टी20, 2 टेस्ट मैच और 3 ओडीआई मैच खेले जाएंगे. इसी के साथ बुम्राह को टेस्ट मैच में जगह दी गई है वहीं वन डे मैच और टी20 में उन्हें आराम दिया गया है.
प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है जिसमें वो अपनी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ सिगरेट पीती हुईं नजर आईं. ये फोटो उनके मालदीव वेकेशन की बताई जा रही है जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
युवा भारतीय एथलिट हिमा दास ने एक महीने के ब्गीटर पांचवां गोल्ड गोल्ड मैडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है. उन्हें देश और दुनियाभर से उनकी इस बड़ी जीत के लिए बधाई संदेश मिल रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर हिमा के लिए प्रशंसा के शब्द लिखकर उन्हें बधाई दी है.
ईशा गुप्ता ने गोवा के एक होटल मालिक पर उन्हें गलत ढंग से घूरने का आरोप लगाया था. सोशल मीडिया पर ईशा ने उस व्यक्ति की फोटो शेयर करके उसपर आरोप लगाया था कि उनके चलते उन्हें प्रताड़ित महसूस हुआ है. ईशा ने अपने इस अनुभव को 'बलात्कार' जैसा बताया था. इस मामले में अब उस होटल मालिक ने ईशा पर मानहानि का केस किया है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट फोटो शेयर की है. इन दिनों वो अपनी गर्लगैंग के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं जहां से उन्होंने कई सारी फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया है.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में 20 जुलाई, शनिवार को निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्हें कल अपनी अंतिम सांसे ली. उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर पसर गई. उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान भी किया गया है. अब बॉलीवुड से कई सारे सेलिब्रिटीज ने उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद हॉट फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो जलपरी बनी हुई हैं. दरअसल, ये तस्वीर हाल ही में रिलीज हुई उनके एक सॉन्ग का है.
एजाज खान पर आरोप है कि उन्होंने पॉपुलर एप टिक टिक पर भड़काऊ बयान देते हुए वीडियो सहरे किया था. इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था. इसी के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है.
मुंबई से ये चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां इस्माइल खान नाम का ये एक्टर त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्ट महिला डॉक्टर का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. एक्टर ने धमकी दी थी कि उसकी शर्तें पूरी की जाए. ऐसा न होने पर उसने महिला की छवि खराब करना शुरू कर दी जिसके बाद उस महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने संन्यास लेने और वेस्टइंडीज दौर पर न जाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच इस बात को साफ कर दिया है कि अगले दो महीने के लिए वो टीम इंडिया के लिए गैरमौजूद रहेंगे. इस दौरान वो भारतीय सेना के साथ अपना वक्त बिताएंगे.
फिल्म 'द लायन किंग' सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर लीक हो गई है. इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने मुफासा और सिम्बा के किरदारों को अपनी आवाज भी दी थी. फिल्म के लीक हो जाने से भारतीय मार्किट में इसके मेकर्स को नुक्सान भी सहना पड़ सकता है.