एक्टर एजाज खान को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत, TikTok पर शेयर किया था विवादित वीडियो
एजाज खान पर आरोप है कि उन्होंने पॉपुलर एप टिक टिक पर भड़काऊ बयान देते हुए वीडियो सहरे किया था. इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था. इसी के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है.
मुंबई: एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को टिक टोक (Tik Tok) पर वीडियो शेयर करके भड़काऊ बयान देने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एजाज पर आरोप था कि उन्होंने वीडियो शेयरिंग एप पर धर्म को लेकर भड़काऊ बयान दिए थे. समाज में नफरत फैलाने के आरोप में एजाज के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की साइबर क्राइम सेल (Cyber Crime Cell) ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था.
इसी के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने एजाज के खिलाफ पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को एजाज के समर्थकों से खतरा है. एजाज ने उन्हें लेकर भी कई आपत्तिजनक बयान दिए और उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया है.
Mumbai: Actor Ajaz Khan sent to judicial custody for 14 days. A case was registered against him for creating/uploading videos with objectionable content promoting enmity between different groups on grounds of religion, & creating hatred among public at large.
— ANI (@ANI) July 20, 2019
ये भी पढ़ें: एक्टर एजाज खान की बढ़ी मुश्किलों, अब एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत
अब एक तरफ जहां एजाज के खिलाफ ये मामला ठोस होता जा रहा है वहीं उन्हें अब 14 दिन की जुडिशल कस्टडी (judicial custody) में सौंप दिया गया है. एजाज पर लग रहे आरोप के तहत उन्होंने अपने वीडियोज में ऐसे बयान दिए हैं जिसके चलते धार्मिक और विभिन्न समाज के लोगों के बीच तनाव का माहोल उत्पन्न हो सकता है.
ऐसे में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें गिरफ्तार (arrest) किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

