बॉलीवुड

यूलिया वंतूर के जन्मदिन पर सलमान खान ने दिया ऐसा तोहफा जिसे देखकर हर लड़की हो जाएगी खुश

सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें सलमान ने बेहद खास तोहफा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मां सलमा खान के सुझाव पर सलमान ने यूलिया को एक डायमंड रिंग गिफ्ट की है. यूलिया सलमान और उनके परिवार के बेहद खास हैं और ऐसे में सलमान अपनी दोस्त को खुश करने का कोई मौका नहीं गंवाते.

यूलिया वंतूर के जन्मदिन पर सलमान खान ने दिया ऐसा तोहफा जिसे देखकर हर लड़की हो जाएगी खुश
यूलियावंतूर और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

रोमानियाई मॉडल (Romanian Model) और सलमान खान (Salman Khan) की खास दोस्त यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर यूलिया को सलमान की तरफ से बेशकीमती तोहफा भी मिला है. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को इस गिफ्ट का सुझाव कहीं ओर से नहीं बलि अपनी मॉम सलमा खान (Salma Khan) से ही मिला.

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने यूलिया को उनके जन्मदिन के मौके पर एक डायमंड रिंग (diamond ring) गिफ्ट दी है. इसका आईडिया मॉम सलमा खान ने उन्हें दिया. यूलिया बॉलीवुड में सलमान खान और उनके परिवार के लिए किसी फैमिली मेंबर से कम नहीं हैं. उन्हें बॉलीवुड में लाने वाले भी सलमान ही थे.

खान परिवार के हर फंक्शन और सेलिब्रेशन में यूलिया अक्सर नजर आती हैं और मीडिया में सलमान के साथ उनके रिलेशनशिप की कई खबरें भी सुनने को मिली है. ये भी कहा जा रहा था कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन्होंने कभी इस बात को खुलकर मीडिया में स्वीकार नहीं किया.

बॉलीवुड में यूलिया ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के साथ एक म्यूजिक एल्बम पर काम किया है. उनका म्यूजिक एल्बम 'आप से मौसिकी' (Aap Se Mausiiqii) साल 2016 में रिलीज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).