Instagram Rich List 2019: प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लेते हैं इतने करोड़ रूपए, जानें
ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शामिल किया गया है. प्रियंका ही बॉलीवुड की ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल हॉपर एचक्यू द्वारा दी गई जानकारी में इसका खुलासा किया गया.
देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम इंस्टाग्राम के रिच लिस्ट 2019 (Instagram Rich List 2019) में शामिल किया गया है. इस प्रियंका महज ऐसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं जिनका नाम इस लिस्ट में शुमार किया गया है. इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल हॉपर एचक्यू (Hopper HQ) द्वारा दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा किया गया.
प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं अरु इसपर उन्हें कई दफा ब्रैंड्स और अन्य कमर्शियल्स को प्रमोट करते हुए देखा गया है. टाइम्स नाउ द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाली प्रियंका का नाम रोच लिस्ट में 19वें स्थान पर है. इस लिट् में सेलिब्रिटीज के सब-सेक्शन में उनका नाम 16वें स्थान पर है.
बताया गया कि प्रियंका को अपने प्रति कमर्शियल पोस्ट के लिए 271,000 अमरीकी डॉलर्स यानी भारतीय रूपयों में 1,86,94,393 रूपए मिलते हैं.
मनोरंजन जगत से प्रियंका के अलावा खेल के क्षेत्र में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल है. लिस्ट में विराट 23वें पोजीशन पर हैं वहीं स्पोर्ट्स के सब-सेक्शन में वो 9वें स्थान पर हैं. उन्हें प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के 1,35,22,138 रूपए मिलते हैं.
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 के इस लिस्ट को अमरीकी मीडिया पर्सनालिटी और बिजनेस वुमन काइली जेनर (Kylie Jenner) ने टॉप किया है. उन्हें प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के 8,73,41,973 रूपए मिलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

