बॉलीवुड

ईशा गुप्ता को होटल मालिक ने भेजा मानहानि का नोटिस, एक्ट्रेस ने लगाया था गलत ढंग से घूरने का आरोप 

ईशा गुप्ता ने गोवा के एक होटल मालिक पर उन्हें गलत ढंग से घूरने का आरोप लगाया था. सोशल मीडिया पर ईशा ने उस व्यक्ति की फोटो शेयर करके उसपर आरोप लगाया था कि उनके चलते उन्हें प्रताड़ित महसूस हुआ है. ईशा ने अपने इस अनुभव को 'बलात्कार' जैसा बताया था. इस मामले में अब उस होटल मालिक ने ईशा पर मानहानि का केस किया है.

ईशा गुप्ता को होटल मालिक ने भेजा मानहानि का नोटिस, एक्ट्रेस ने लगाया था गलत ढंग से घूरने का आरोप 
ईशा गुप्ता (Photo Credits: Instagram)

हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने इस महीने की शुरुआत में गोवा के एक होटल मालिक पर उन्हें गलत ढंग से घूरने का आरोप लगाया था. रोहित विग नाम के इस होटल मालिक पर ईशा ने ट्विटर और अपने इंस्टाग्राम के जरिए आरोप लगाते हुए अपने फैंस और फॉलोअर्स को बताया था कि वो उन्हें लंबे समय तक गलत ढंग से घूर रहे थे और इसके चलते उन्हें असहज महसूस हुआ था.

इस मामले में अब उस होटल मालिक ने ईशा के खिलाफ मानहानि (defamation case) का केस दर्ज कराया है. भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत उस व्यक्ति ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में ईशा के खिलाफ अपना ये केस दर्ज कराया है. इस मामले में 28 अगस्त तक दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके बाद आगे की सुनवाई शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया बदसलूकी का आरोप, घटना को बताया 'बलात्कार' जैसा अनुभव

होटल मालिक का आरोप है कि ईशा ने उनपर गलत आरोप लगाते हुए उन्ही छवि खराब करने की कोशिश की है. उनका कहना है कि ईशा के इन आरोपों के चलते लोग उनके करैक्टर पर सवाल उठा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

📸 @soumya.iyer Makeup @billymanik81 Hair @tinamukharjee Styled by @anishagandhi3 @rochelledsa

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

ईशा ने 5 जुलाई को ट्वीट करके बताया था कि रोहित विग नाम का ये होटल मालिक मानों आंखों से उनका बलात्कार कर रहा है. अपने ट्वीट में ईशा ने उस व्यक्ति को जमकर फटकार लगाई. इतना ही नहीं ईशा ने इस व्यक्ति की फोटो को अपने लाखों फैंस के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर भी की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).