बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ पीती दिखीं सिगरेट तो लोगों ने पूछा- तुम्हारा अस्थमा ठीक हो गया?

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है जिसमें वो अपनी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ सिगरेट पीती हुईं नजर आईं. ये फोटो उनके मालदीव वेकेशन की बताई जा रही है जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ पीती दिखीं सिगरेट तो लोगों ने पूछा- तुम्हारा अस्थमा ठीक हो गया?
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Twitter)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवादों से घिर गई हैं. इस बार उनको एक फोटो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है और सवाल पूछ रहे हैं. इंटरनेट पर आई प्रियंका की लेटेस्ट फोटो में वो पति निक जोनस (Nick Jonas) और मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ सिगरेट (Cigarette) पीती हुई नजर आईं. फोटो में प्रियंका बोट पर परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आईं.

ये फोटो प्रियंका के मालदीव (Maldives) वेकेशन की बताई जा रही है. वैसे तो उनके इस वेकेशन से कई सारे फोटोज इंटरनेट पर देखने को मिले. लेकिन उनमें से ये सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. फोटो में प्रियंका सिगरेट के कश लेती हुईं नजर आई.

बोट में पति निक जोनस के साथ सिगरेट पीती दिखी प्रियंका चोपड़ा और उनकी मॉम मधु चोपड़ा (Photo Credits: Twitter)

फोटो को देखकर फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल (troll) करने लगे. लोगों ने उनसे ये भी पूछा कि क्या उनकी अस्थमा की बीमारी अब ठीक हो गई है?

दरअसल, शादी से कुछ समय पहले प्रियंका सिप्ला कंपनी की एक सोशल इनिशिएटिव से जुड़ी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह पटाखों से निकलने वाला धुंआ स्वास्थ के लिए हानिकारक है.

इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया था कि इससे सांस लेने में दिक्कत और अस्थमा जैसी तकलीफें होती हैं. वो भी अस्थमा से पीड़ित हैं.

अब प्रियंका की इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने इसी बात को लेकर उनसे सवाल करना शुरू कर दिया.

इससे पहले भी अस्थमा को लेकर प्रियंका को लोगों ने सोशल मीडिया पर फटकार लगाई थी. उनकी शादी के दौरान जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में जमकर आतिशबाजी की गई जिसे देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर उनसे सवाल किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2019 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).