बॉलीवुड

हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपनी सेहत को लेकर किया ये शॉकिंग खुलासा 

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बेहद कम समय में दर्शकों को अपनी एक्टिंग और अपनी पर्सनालिटी से इम्प्रेस किया. जब दिशा शूटिंग पर नहीं होती हैं तो वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में कसरत करते हुए बिताती हैं. दिशा ने बताया की एक बार ट्रेनिंग के दौरान उनके सिर में चोट लग गई थी जिसके चलते उनकी याददाश्त तक खो गई थी.

हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपनी सेहत को लेकर किया ये शॉकिंग खुलासा 
दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं. फिल्मों के साथ ही दिशा अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी स्लिम और सेक्सी पर्सनालिटी (sexy personality) के चलते उनके फॉलोअर्स की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. अक्सर देखा गया है कि दिशा जब शूटिंग पर नहीं होती हैं तो वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में वर्कआउट करके बिताती हैं.

दिशा ने हाल ही में बताया कि एक बार ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके सिर में गहरी चोट लग गई थी. दिशा ने कहा कि वो एक कंक्रीट फ्लोर पर ट्रेनिंग कर रहीं थी जब अचानक उनके सिर में चोट लग गई. इसके कारण उनकी याददाश्त भी खो (memory loss) गई थी. दिशा ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 6 महीने गंवा दिए क्योंकि उस दौरान उन्हें कुछ भी याद नहीं था और बड़ी मुश्किल से वो अपनी जिंदगी को एक बार फिर पटरी पर लेकर आ पाई हैं.

 

View this post on Instagram

 

#MYCALVINS @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा ने कहा कि खुदको फिट रखने के लिए उन्हें भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. जब वो शूटिंग से घर आती हैं तो  एक बार फिर से उन्हें बेसिक से शुरुआत करते हुए वर्कआउट करना होता है.

बात करें फिल्मों की तो दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' (Bharat) में नजर आईं थी. अब वो जल्द ही मोहित सूरी की अगली फिल्म 'मलंग' (Malang) में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).