मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सब टीवी के पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वाले जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी अपनी को-एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ 'दिशा वकानी को बेहद मिस करते हैं. दिलीप ने कहा कि उन्होंने इस शो पर इनके साथ 9 साल से भी लंबे समय तक काम किया है और ऐसे में उन्हें अब उनकी खली खलती है.
हिंदी सिनेमा के वर्सटाइल सिंगर सोनू निगम आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के खास मौके पर जहां बॉलीवुड से उन्हें कई सारे सेलिब्रिटीज बधाई दे रहे हैं वहीं म्यूजिकल मेस्ट्रो ए आर रहमान ने शाहरुख खान पर फिल्माए गए उनके सॉन्ग 'सतरंगी रे' को शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया.
गोविंदा ने एक न्यूज शो में खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' को करने से इनकार कर दिया था. इसके पीछे मुख्य वजह ये थी कि इसके निर्देशक चाहते थे कि वें इस फिल्म के लिए 410 दिन तक शूट करें. इसके अलावा गोविंदा बॉडी पेंट नहीं यूज करना चाहते हैं और इस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था.
मुंबई के वरली इलाके में एक स्ट्रीट डॉग की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी गई कि वो कोमा में पहुंच गया. इस मामले में सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस स्ट्रीट डॉग की हालत देखने के बाद सोशल मीडिया पर सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और जैकलीन फर्नांडिज ने मदद की गुहार लगाईं है.
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगना मीडिया को अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर धन्यवाद कहती आ रही हैं. कंगना ने कहा कि मीडिया उनपर काफी नाराज हो गई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उनकी फिल्म को निष्पक्ष रूप से देखा और अपनी फैसला सुनाया.
क्रिकेट ग्राउंड के बाद अब श्रीसंत फिल्मों में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. एक तरफ जहां वो अपनी कन्नड़ फिल्म 'Kempegowda 2' पर काम कर रहे हैं वहीं उन्हें दूसरी फिल्म 'धूम अगेन' भी ऑफर की गई है. उनकी इस फिल्म में कन्नड़, तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा.
संजय दत्त के 60वें जन्मदिन पर जहां फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया वहीं उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर भी मीडिया के बीच लॉन्च किया. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में संजय अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. निर्देशक देवा कट्टा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी.
इंटरनेट पर इन दिनों फेसएप चैलेंज की लहर है और ऐसे में अब तक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस एप का इस्तेमाल करके अपनी मजेदार फोटोज को शेयर किया. इंटरनेट पर इस एप के वायरल होने के बाद अनिल कपूर पर भी कई तरह के मीम्स बने थे. अब एक्टर ने खुद इस एप को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर मीडिया में तेजी से फैलने लगी. इस बात को लेकर उर्वशी बेहद नाराज हैं और उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस तरह की खबरों को बढ़ावा न दें. उर्वशी ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघों के संरक्षण के लिए सलमान खान की फिल्मों के माध्याम से देश के नागरिकों को एक बेहद ही अहम सन्देश दिया है. ट्विटर अकाउंट के जरिए पीएम मोदी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि देश में बाघों के संरक्षण पर हम सभी को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है.
पार्श्व गायिका आशा भोसले ने एक मजाकिया ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या वो अपना सदाबहार गीत 'दम मारो दम, बोलो सुबह शाम हरे कृष्णा हरे राम' काम सकती हैं? उनके इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोग उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल करने लगे.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया की हार के बाद मीडिया में खबरें आई कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन शुरू हो गई है. इसके बाद कहा गया कि किसी कारण रोहित ने विराट और अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.
अक्षय कुमार की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है. उनकी अगली फिल्म का नाम 'बच्चन पांडे' है और इसमें उनके किरदार का नाम भी वही है. आज नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने ट्विटर पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि ये फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज होगी.
मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामले को लेकर हाल ही में अनुराग कश्यप समेत 49 सेलिब्रिटीज ने पीएम मोदी को लेटर लिखते हुए इसपर अपनी चिंता जताई थी. अब मॉब लिंचिंग के विषय पर कंगना रनौत समेत बॉलीवुड के 61 सेलिब्रिटीज ने पीएम मोदी को खुला खत लिखकर उनका समर्थन किया है. उन्होंने अनुराग और अन्य सेलेब्स द्वारा लिखे गए पत्रों को गलत करार दिया है.
अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त रह चुके राज्यासभा सदस्य अमर सिंह ने जया बच्चन पर जमकर निशाना साधा. अमर सिंह ने फेसबुक पर अपना एक वीडियो शेयर करके अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन पर भी तंज कसा और कहा कि जया बच्चन को इन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने से रोकना चाहिए.
सलमान खान और उनके फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. सलमान के परिवार में एक बार फिर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं क्योंकि उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा गर्भवती हैं. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है.
कारगिल दिवस के दिन को देशभर में बड़े ही गौरव और सम्मान के साथ मनाया जाता है. ऐसे में बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसकी चर्चा हर तरफ की जा रही है. अक्षय कुमार ने भारतीय सैनिकों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ सैनिक उनकी फिल्म 'केसरी' का गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं.
कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' कल यानी 26 जुलाई को सभी सिमेघरों में रिलीज होने जा रही है. एक तरफ जहां राजकुमार की तगड़ी फैन फॉलोविंग है वहीं 'क्वीन' और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्में देकर कंगना बॉलीवुड की क्वीन बन गई हैं. फैंस को बेसब्री से उनके इस फिल्म का इंतजार है. हम आपके लिए इस फिल्म का रिव्यू लेकर आए हैं.
हर साल 26 जुलाई के दिन को बड़े ही गौरव और सम्मान के साथ कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये वही दिन है जब भारत ने पकिस्तान को घुटनों पर झुकाते हुए उन्हें रणभूमि में धुल चटाया था. तकरीबन 60 दिन तक चले इस युद्ध में कई सैनकों ने अपने प्राण गंवाएं थे. ये दिन उन्हें शहीदों की याद में मनाया जाता है.
कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' कल यानी 26 जुलाई को सभी सिमेघरों में रिलीज होने जा रही है. एक तरफ जहां राजकुमार की तगड़ी फैन फॉलोविंग है वहीं 'क्वीन' और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्में देकर कंगना बॉलीवुड की क्वीन बन गई हैं. फैंस को बेसब्री से उनके इस फिल्म का इंतजार है. हम आपके लिए इस फिल्म का क्विक रिव्यू लेकर आए हैं.