Prasthanam Teaser: संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का धमाकेदार टीजर आया सामने, देखें Video
संजय दत्त के 60वें जन्मदिन पर जहां फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया वहीं उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर भी मीडिया के बीच लॉन्च किया. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में संजय अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. निर्देशक देवा कट्टा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी.
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'प्रस्थानम' (Prasthanam) का शानदार टीजर आज मीडिया की मौजूदगी में लॉन्च कर दिया गया है. एक तरफ जहां संजय दत्त ने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया वहीं पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) की प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर भी लॉन्च किया. फिल्म में संजय अपने बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.
इस मल्टी-स्टारर फिल्म में उनके साथ अली फजल, जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और अमायरा दस्तूर (Amayra Dastur) लीड रोल में हैं. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जो एक पारिवारिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है.
इस फिल्म का निर्देशन देवा कट्टा (Deva Katta) ने किया है. फिल्म में संजय एक प्रभावशाली पॉलिटिशियन के किरदार में नजर आ रहे हैं तो वहीं मनीषा उनकी पत्नी के रोल में हैं. फिल्म के टीजर में इसके किरदारों की पहचान कराई गई है और कहानी की झलक भी छोड़ी गई है.
View this post on Instagram
फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट पर ही संजय ने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया जहां जैकी श्रॉफ भी उन्हें केक खिलाते हुए नजर आए. बात करें 'प्रस्थानम' की तो ये फिल्म 20 सितंबर, 2019 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

