खेल

रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट लिखकर कर दी बोलती बंद!

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया की हार के बाद मीडिया में खबरें आई कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन शुरू हो गई है. इसके बाद कहा गया कि किसी कारण रोहित ने विराट और अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट लिखकर कर दी बोलती बंद!
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा (Photo Credits: Instagram)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में टीम इंडिया (Team India) फाइनल मैच तक नहीं पहुंच पाई थी. भारत की हार के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया की क्रिकेटर विराट कोहली  (Virat Kohli)और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच अनबन हो गई है और ये अब एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते हैं. इसके बाद ये कहा गया कि रोहित शर्मा ने किसी वजह से विराट और अनुष्का को इंस्टाग्राम (Instagram) पर अनफॉलो कर दिया है.

बीते दिनों अनुष्का ने सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज पोस्ट किया जिसे देखने के बाद अब लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने ये रोहित शर्मा के लिए ही लिखा है. अनुष्का ने अपनी इंस्टा-स्टोरी में शेयर किए हुए पोस्ट में लिखा, "एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार कुछ नहीं कहा. केवल सच्चाई ही झूठे दिखावे की अफरातफरी में शांति से हाथ मिला सकती है."

ये रही अनुष्का शर्मा की  इंस्टा-स्टोरी.

अनुष्का शर्मा की इंस्टा-स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि जहां रोहित शर्मा ने अनुष्का-विराट को अनफॉलो कर दिया है वहीं उन्होंने रोहित की अनफॉलो नहीं किया है. कहा जा रहा है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद से ही विराट और रोहित ने एक दूसरे से बातचीत नहीं की है.

बताते चलें कि विराट और रोहित ये दोनों ही वेस्टइंडीज टूर (West Indies tour) के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ये टूर की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).