बॉलीवुड

FIRST LOOK: बच्चन पांडे बने अक्षय कुमार का इंटेंस लुक आया सामने, क्रिस्मस 2020 को देंगे दस्तक

अक्षय कुमार की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है. उनकी अगली फिल्म का नाम 'बच्चन पांडे' है और इसमें उनके किरदार का नाम भी वही है. आज नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने ट्विटर पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि ये फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज होगी.

FIRST LOOK: बच्चन पांडे बने अक्षय कुमार का इंटेंस लुक आया सामने, क्रिस्मस 2020 को देंगे दस्तक
बच्चन पांडे (Photo Credits: Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए ये खबर बेहद स्पेशल है. आज उनकी अगली फिल्म की घोषणा कर दी गई है. नाडियाडवाला ग्रैंडसन (Nadiadwala Grandson) की आनेवाली फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) में अक्षय लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने इस फिल्म की घोषणा ट्विटर पर की है.

ट्विटर पर फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया गया, "क्रिस्मत  2020 हुआ और भी मजेदार. पेश है साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ. अक्षय कुमार बच्चन पांडे के किरदार में. इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी (Farhad Samji) करेंगे."

लुक पोस्टर में अक्षय गले में सोने की कई सारी चैन हाथ में नान चाक और लूंगी पहने हुए इंटेंस लुक में नजर आए. पोस्टर को देखकर पता चलता है कि ये फिल्म एक्शन से भरी होगी और इस बार अक्षय कुछ अलग और हटके करने जा रहे हैं.

गौरतलब है कि फिल्म 'टशन' (Tashan) में भी अक्षय के किरदार का नाम बच्चन पांडे ही था.

अक्षय इन दिनों अपनी अगली रिलीज 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) को प्रमोट करने में व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे. उनकी ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के अलावा वो 'सूर्यवंशी', 'हाउसफुल 4', और 'लक्ष्मी बम' पर भी काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).