मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने बेहद हॉट अंदाज में पोज करके सभी को हैरान कर दिया है. मालदीव के खूबसूरत लोकेशन पर मलाइका ने अपना फोटोशूट कराया है जिसकी लेटेस्ट फोटोज उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
सनी लियोन हाल ही में फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में नजर आईं थी. इस फिल्म एक सीन में वो दिलजीत दोसांझ को अपना मोबाइल नंबर देती हुईं नजर आईं जो असल में दिल्ली के एक व्यक्ति का था. इसके चलते उस व्यक्ति को कई सारे अश्लील कॉल्स और मैसेजेस आने लगे. अब सनी को जब इस मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन इसे लेकर माफी मांगी.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में अपने दूसरे मून मिशन के लिए 'चंद्रयान 2' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इस लॉन्च को लेकर देशभर में खुशी और गर्व का माहोल है. ऐसे में देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए मशहूर अक्षय कुमार को लेकर फैंस कयास लगा रहे थे कि वो इसरो के इस मिशन पर भी फिल्म बना सकते हैं.
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने ऐसा प्लान बनाया जिसके तहत फैंस को 300 रूपए की फीस जमा करने के बाद अपने पसंदीदा सेलेब्स से मिलने का मौका मिलेगा. अंशुला ने हाल ही में अपनी वेबसाइट 'फनकाइंड' लॉन्च की जिसके तहत वो सेलिब्रिटीज और फैंस की मीटिंग तय करेंगी. सेलिब्रिटीज की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर समेत कई नामचीन हस्तियों के नाम शामिल है.
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपनी 11 साल पुरानी शादी पर विराम लगाते हुए अपने पति साहिल संघा को तलाक दे दिया. अब उनके बाद फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के निर्देशक प्रकाश कोवेलामुडी का उनकी पत्नी कनिका ढिल्लन भी डाइवोर्स हो गया है. इनकी शादी को महज दो साल ही हुए थे और इन्होंने अब अपनी राहें जुदा कर ली हैं.
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने ठुमकों से महफिल लूटती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सॉन्ग 'हट जा ताऊ' पर मदमस्त अंदाज में डांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने देखा है और ये काफी वायरल भी हो रहा है.
सनी लियोन को भले ही बॉलीवुड में उतनी फिल्में नहीं मिल रही हैं जितनी की उन्हें उम्मीद थी लेकिन अब वो एक बिजनस वुमन के तौर पर अपनी शुरुआत कर रही हैं. सनी ने हाल ही में बच्चों के लिए एक प्ले स्कूल खोला और अब उन्होंने बच्चों के लिए एक स्पेशल प्ले सेंटर भी खोला है.
सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्शियल किंग कहे जाने वाले कमाल आर. खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. कमाल ने ट्विटर पर दो व्यक्तितों की फोटोज शेयर करके बताया कि ये लोग उन्हें दिल्ली स्थित उनके मकान को आधे दाम में बेचने के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं और उन्हें परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
1 अगस्त, 1933 को जन्मीं मीना कुमारी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी. अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती के बलबूते मीना कुमारी ने न जाने कितनों के दिलों पर राज किया. बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाली मीना ने यहां अपना खूब नाम कमाया. लेकिन उनके साथ ही कई ऐसे विवाद भी जुड़े रहे जिसके चलते उन्हें ट्रेजेडी क्वीन भी कहा जाने लगा.
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि सेक्सी के टॉपिक पर उनके पेरेंट्स से उन्होंने कभी खुलकर बातचीत नहीं की. अपनी आगामी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में वो एक सेक्सोलोगिस्ट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर वो जोरों शोरों से प्रचार कर रही हैं. फिल्म में वो वरुण शर्मा, अन्नू कपूर और रैपर बादशाह के साथ नजर आएंगी.
इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज 'Avengers: Endgame इंटरनेट पर दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म को चुनिंदा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज किया गया है जहां फैंस इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं. इस फिल्म का दुनियाभर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसे जबरदस्त कमाई भी हुई.
जोमेटो इंडिया के खिलाफ ट्वीट करते हुए एक शख्स ने शिकायत की थी कि उसे मुस्लिम डिलीवरी बॉय से खाना नहीं लेना है लेकिन फिर भी जोमेटो ने उनकी मदद नहीं की और पैसे भी वापस नहीं किए. इस ट्वीट के वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी उस कस्टमर पर अपना क्रोध प्रकट किया है.
सलमान खान के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' को लेकर इसके मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है. बीते कई वर्षों से इस शो को मुंबई से सटे लोनावाला में शूट किया जाता था. लेकिन अब इसके मेकर्स ने 'बिग बॉस' हाउस को मुंबई में तैयार करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि सलमान को अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पर भी फोकस करना है जिसके चलता मेकर्स ने ऐसा फैसला किया है.
कपूर खानदान में ये समय सेलिब्रेशन का है. करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है. अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रिद्धिमा जैन के सबसे बड़े बेटे हैं. अब जल्द ही उनके घर शादी की शहनाई बज सकती है.
बॉलीवुड में इन दिनों प्रीति (फिल्म कबीर सिंह में कियारा का किरदार) के नाम से सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनकी जिंदगी और फिल्मी करियर से जुड़े ये मजेदार किस्से.
संजय दत्त और सलमान खान के आपसी रिश्ते अब भी मजबूत इस बात का अंदाजा उनकी इस फोटो से लगाया जा सकता जिसे सलमान ने खुद संजू के जन्मदिन पर ट्विटर पर शेयर किया. अब इस फोटो को देखने के बाद संजय दत्त ने सलमान के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है.
गोविंदा पर जब एक न्यूज शो के दौरान आरोप लगाया गया कि उन्होंने डेविड धवन के साथ अपने रिश्ते को संभाला नहीं तो वो बेहद नाराज हो गए. उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनके साथ जिस तरह का सलूक किया गया है वो उससे बेहद दुखी हैं.
सनी लियोन देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की मशहूर पर्सनालिटी हैं और ऐसे में फैंस उन तक पहुंचने की कोशिशें करते रहते हैं. हाल ही में फिल्म 'अर्जुन पटियाला' को देखने के बाद उनके मोबाइल नंबर को लेकर एक नई चर्चा अब सुनने को मिल रही है. फिल्म के सीन में जिस नंबर को सनी लियोन का नंबर बताया गया है, उसे सच मानकर लोग अब दिल्ली के व्यक्ति को कॉल करने तंग करने लगे हैं.
बॉलीवुड में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे नामचीन क्रिकेटरों पर फिल्में बन चुकी हैं और अब खबर आ रही हैं कि श्रीलंकन क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर भी बायोपिक फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म में विजय सेतुपथी उनकी मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं.
ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. फिल्म को उत्तर प्रदेश राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया था. अब महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल ने इस फिल्म पर से स्टेट जीएसटी हटाने का फैसला किया है.