बॉलीवुड

करीना कपूर-करिश्मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन ने की गर्लफ्रेंड से सगाई

कपूर खानदान में ये समय सेलिब्रेशन का है. करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है. अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रिद्धिमा जैन के सबसे बड़े बेटे हैं. अब जल्द ही उनके घर शादी की शहनाई बज सकती है.

करीना कपूर-करिश्मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन ने की गर्लफ्रेंड से सगाई
अरमान जैन, करिश्मा कपूर और अनीसा मल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के कपूर खानदान में जश्न का माहोल है. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के कजिन भाई अरमान जैन (Armaan Jain) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) से सगाई (engagement) कर ली है. इस बात की जानकारी को करिश्मा ने अपनी इंस्टा-स्टोरी के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है. स्टोरी शेयर करके करिश्मा ने लिखा, "दोनों ही प्यारे लोगों को बधाई."

सोशल मीडिया पर इनके सगाई की फोटोज अब वायरल (viral) हो रही हैं जिसमें अरमान और अनीसा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. एक फोटो में देखा गया कि अरमान घुटनों पर बैठकर अनीसा को प्रोपोज कर रहे हैं.

इंटरनेट पर इन फोटोज को देखने के बाद फैंस भी काफी खुश हैं और उन्हें सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 👸🏻 Queens Of Bollywood 👸🏻 (@queensbolly) on

बताया जा रहा है कि अरमान और अनिसा बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और हमेशा से साथ रहे हैं. इन्होंने अब अपनी दोस्ती को प्यार में बदलकर शादी करने का फैसला किया है.

 

View this post on Instagram

 

Candid 📸

A post shared by Armaan Jain (@therealarmaanjain) on

बता दें कि अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) के बड़े बेटे हैं. सोशल मीडिया पर अरमान और अनीसा की फोटोज उनके खूबसूरत बॉन्ड को दर्शाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).