दिया मिर्जा के बाद टूटी इस बॉलीवुड कपल की शादी, सामने आई ये बड़ी जानकारी
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपनी 11 साल पुरानी शादी पर विराम लगाते हुए अपने पति साहिल संघा को तलाक दे दिया. अब उनके बाद फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के निर्देशक प्रकाश कोवेलामुडी का उनकी पत्नी कनिका ढिल्लन भी डाइवोर्स हो गया है. इनकी शादी को महज दो साल ही हुए थे और इन्होंने अब अपनी राहें जुदा कर ली हैं.
बॉलीवुड के चाहनेवालों को तब झटका लगा जब उनकी चहेती एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Diya Mirza) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया कि वो अपनी 11 साल की शादी पर विराम लगाते हुए अपने पति साहिल संघा (Sahil Sangha) को तलाक दे रही हैं. इसके बाद फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgementall Hai Kya) के निर्देशक प्रकाश कोवेलामुडी (Prakash Kovelamudi) को लेकर खबर आई है कि उनका उनकी पत्नी कनिका ढिल्लन (Kanika Dhillon) से डाइवोर्स हो गया है.
दिया मिर्जा के बाद अब इस राइटर-डायरेक्टर जोड़ी ने एक दूसरे को तलाक दे दिया है. प्रकाश और कनिका की शादी को दो ही साल हुए थे और अब इन्होंने अपनी राहें जुदा करना का फैसला कर लिया है.
ये भी पढ़ें: 11 साल की रिलेशनशिप के बाद एक्ट्रेस दिया मिर्जा और उनके पति साहिल संघा आपसी सहमित से हुए अलग
प्रकाश कोवेलामुडी ने स्पॉटबॉय से हुई खास बातचीत में अपने तलाक (divorce) की बात को कन्फर्म किया. कनिका ने कहा कि दो साल पहले ही ये तय हो गया था कि ये दोनों अपनी राहें अलग कर लेंगे. लेकिन फिर 'जजमेंटल है क्या बनना शुरू हो गई. वहीं प्रकाश ने बताया कि उनका सोशल सर्किल हैदराबाद में है और इस वजह से वो हैदराबाद शिफ्ट हो रहे हैं. जबकि कनिका मुंबई आ गईं.
View this post on Instagram
बात करें दिया मिर्जा की तो फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' (Rehnaa Hai Terre Dil Mein) से उन्हें बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. आज सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबर पढ़कर उनके फैंस काफी हद तक हैरान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

