जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड के लिए कियारा आडवाणी ने बदला था अपना नाम, बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी
बॉलीवुड में इन दिनों प्रीति (फिल्म कबीर सिंह में कियारा का किरदार) के नाम से सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनकी जिंदगी और फिल्मी करियर से जुड़े ये मजेदार किस्से.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज 26 साल की हो गई हैं. साल 2014 में फिल्म 'फुगली' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली कियारा ने बेहद कम समय मे बॉलीवुड के बड़ा नाम कमाया. सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी धोनी का किरदार निभाकर कियारा ने फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ उनकी इस फिल्म और उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
कियारा ने फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' (Lust Stories) में कियारा के मास्टरबेशन सीन को देखकर फैंस हैरान रह गए थे. उनके इस बोल्ड सीन ने मीडिया और दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी. कियारा को इस सीन के लिए ट्रोल भी किया गया लेकिन उन्होंने हमेशा से आने काम को पॉजिटिवली लिया.
कियारा ने एक चैट शो पर खुलासा किया था कि उनका असली नाम आलिया है. सलमान खान (Salman Khan) की सलाह ओर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला था. सलमान ने उन्हें सुझाव दिया था कि फिल्म इंडस्ट्री में दो आलिया नही रह सकती. अब क्योंकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) यहां काफी पॉपुलर थी इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया था.
ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी का शॉकिंग खुलासा, सलमान खान की सलाह पर बदला अपना नाम, आलिया भट्ट हैं बड़ी वजह !
कियारा ने साल 2019 में अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' से दर्शकों का दिल जीत लिया.
View this post on Instagram
फिल्म में प्रीति सिंह के उनके किरदार को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली और शाहिद कपूर के साथ उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की.
आज उनके जन्मदिन के मौके पर लटेस्टली हिंदी की तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 01:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

