300 रूपए देकर पसंदीदा सेलेब्रिटी से मिलने का मौका, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बनाया ऐसा प्लान
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने ऐसा प्लान बनाया जिसके तहत फैंस को 300 रूपए की फीस जमा करने के बाद अपने पसंदीदा सेलेब्स से मिलने का मौका मिलेगा. अंशुला ने हाल ही में अपनी वेबसाइट 'फनकाइंड' लॉन्च की जिसके तहत वो सेलिब्रिटीज और फैंस की मीटिंग तय करेंगी. सेलिब्रिटीज की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर समेत कई नामचीन हस्तियों के नाम शामिल है.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) अब जल्द ही बॉलीवुड फैंस का सपना पूरा कर सकती है. अपनी नई पहल के तहत वो लोगों को अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज से मिलने का मौका दे रही हैं. अंशुला ने हाल ही में अपनी वेबसाइट 'फनकाइंड' लॉन्च की. फैंस को 300 रूपए रजिस्टरेशन फीस जमा करनी होगी जिसके बाद वो अपने फेवरेट सेलेब्रिटी से मिलने का आवेदन कर सकेंगे.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस से फीस और आवेदन मिलने के बाद अंशुला की टीम लकी ड्रॉ निकालेगी और उस लकी फैन को अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा.
ये भी बताया गया कि इसके तहत जो भी पैसा जमा होगा वो किसी सामजिक संस्था को दान में दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस मुहीम के जरिए कमाए गए मुनाफे को अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये पैसे किस संस्था को दिए जाएंगे.
रिपोर्ट में बताया गया कि सेलिब्रिटीज की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) समेत कई नामचीन हस्तियों के नाम शामिल है. इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा बिजनस और खेल के क्षेत्र से भी पर्सनालिटीज का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

