विदेश की खबरें | सोलोमन द्वीप में राष्ट्रीय मतदान की प्रक्रिया समाप्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकार ने एक गुप्त सुरक्षा समझौता भी किया है जिसने क्षेत्र में चीनी नौसेना का प्रभुत्व स्थापित होने की आशंकाएं बढ़ा दी हैं।

मतदाताओं के सामने सोलोमन द्वीप के चीन के साथ घनिष्ठ संबंध और उसकी संकटग्रस्त घरेलू अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे थे।

इस द्वीपीय राष्ट्र की 50 राष्ट्रीय सीटों पर बुधवार को हुए मतदान के लिए 4,20,000 मतदाता पात्र थे।

पहली बार राष्ट्रीय मतदान के साथ 10 स्थानीय सरकारों में से आठ के लिए भी मतदान हुआ।

ईस्थर मैलुमा नामक महिला मतदाता ने वोट डालने के बाद कहा, ‘‘मैं अपने देश और उसकी अर्थव्यवस्था को दुरुस्त देखना चाहती हूं।’’

कई मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान शुरू होने के तीन घंटे पहले सुबह चार बजे से ही मतदाता कतार में लगे देखे गए। मतदान शाम चार बजे समाप्त हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)