RCB Beat CSK, IPL 2024 68th Match Live Score Update: नॉकआउट मुकाबले में सीएसके को हराकर प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी, 27 रनों से जीता मुकाबला
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली.
RCB Beat CSK, IPL 2024 68th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 68वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस नॉकआउट मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 191 रन ही बना सकीं. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से यश दयाल ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.
Match 68. Royal Challengers Bengaluru Won by 27 Run(s) https://t.co/7RQR7B2jpC #TATAIPL #IPL2024 #RCBvCSK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2024
𝗥𝗼𝘆𝗮𝗹 𝗖𝗵𝗮𝗹𝗹𝗲𝗻𝗴𝗲𝗿𝘀 𝗕𝗲𝗻𝗴𝗮𝗹𝘂𝗿𝘂 seal the final spot for #TATAIPL 2024 Playoffs ❤️
What a turnaround 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/7RQR7B2jpC#RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/yHS7xnEn8x
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

