देश

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अनोखे अंदाज में की लोगों से वोट करने की अपील! बोले- एक्सरसाइज की तरह ही है मतदान

सलमान खान ने वोट डालने को "एक्सरसाइज़" बताकर एक अलग ही अंदाज़ में लोगों को प्रेरित किया है.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अनोखे अंदाज में की लोगों से वोट करने की अपील! बोले- एक्सरसाइज की तरह ही है मतदान
(Photo : X)

Salman Khan Voting Appeal: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सभी से 20 मई को होने वाले चुनाव में वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वो साल के 365 दिन एक्सरसाइज़ करते हैं और वोटिंग भी उनकी एक्सरसाइज है!

उनका कहना है कि "मैं साल के 365 दिन एक्सरसाइज़ करता हूं, चाहे कुछ भी हो. और अब मैं 20 मई को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं, चाहे कुछ भी हो. आप जो चाहें करें, लेकिन वोट जरूर डालें और भारत माता को परेशान ना करें. भारत माता की जय!"

सलमान की इस अपील से देश भर में लोगों में उत्साह और जागरूकता का माहौल पैदा हुआ है. सलमान खान ने वोट डालने को "एक्सरसाइज़" बताकर एक अलग ही अंदाज़ में लोगों को प्रेरित किया है.

यह पहला मौका नहीं है जब सलमान ने चुनावों में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है. पहले भी उन्होंने कई मौकों पर वोट डालने का महत्व बताया है.

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 संसदीय सीटों पर 20 मई यानी सोमवार को वोटिंग होनी है. इस चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों में 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).