Rachin Ravindra Half Century: सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने जड़ा शानदार अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 68वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है. पहले मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया था.
RCB vs CSK, IPL 2024 68th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 68वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है. पहले मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ के अंतिम-4 में जगह बनानी है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो 18.1 ओवर में 180 रनों का टारगेट चेज या फिर 180 के लक्ष्य में 18 रनों से जीत दर्ज करना पड़ेगा. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 219 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने महज 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 103/3.
Rachin Ravindra slams half-century in 31 balls. Chennai Super Kings 103/3 in 11.2 overs vs RCB (218/5)#RCBvCSK #IPL2024 #RCBvsCSK
Live Scorecard https://t.co/OdnlRr4mkt
Live Updates https://t.co/my2gH858yx pic.twitter.com/Y3UqHyESZE
— CricketNDTV (@CricketNDTV) May 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

