J&K: आतंकियों ने अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को मारी गोली, शोपियां में बीजेपी नेता की हत्या
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है. शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर फायरिंग की.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है. शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर फायरिंग की. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां बताया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई. वहीं अनंतनाग के पहलगाम इलाके में राजस्थान के एक कपल को गोली मारी गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार कपल फराह और तबरेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अनंतनाग में आतंकवादियों ने राजस्थान के जयपुर निवासी एक कपल को निशाना बनाया. दोनों को आंतकियों की फायरिंग में गोली लगी है. पुलिस के अनुसार जिस इलाके में यह घटना हुई है. उसकी घेरेबंदी कर ली गई है. आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू किया गया है.
शोपियां और अनंतनाग में आतंकियों ने की फायरिंग
#Terrorist fired upon and injured a lady Farha R/O Jaipur and spouse Tabrez at Yannar, #Anantnag. Injured evacuated to hospital for treatment. Area cordoned off. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 18, 2024
#Terrorist fired upon a person Aijaz Ahmad at Heerpora, #Shopian. Injured evacuated. Area cordoned off. Further details to follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 18, 2024
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

