Viral Video: जमीन पर सो रहे कुत्ते को गलती से लग गया हाथी का पैर, फिर गजराज ने जो किया...
एक विशालकाय हाथी से जुड़ा दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर सो रहे कुत्ते को गलती से हाथी का पैर लग जाता है. कुत्ते को जागते हुए देख हथिनी चौंक जाती है और पीछे हट जाती है.
Elephant Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर हाथियों से जुड़े वीडियो पर लोग अपना प्यार लुटाते हैं. उनकी समझदारी और परिवार के लिए उनके प्यार को देख लोग उनसे खासा प्रभावित होते हैं. इस बीच एक विशालकाय हाथी (Elephant) से जुड़ा दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जमीन पर सो रहे कुत्ते को गलती से हाथी का पैर लग जाता है. इस वीडियो को एक महिला ने सबसे प्यारे पल के तौर पर अपने कैमरे में कैद कर लिया और यह वीडियो लाखों लोगों को हंसा रहा है, जिसे महिला ने इंस्टाग्राम पेज (टिमटैप) पर पोस्ट किया था, जिसे बाद में inspired_by_animals अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- हाथी बहुत प्यार होते हैं. लन्ना नाम की हमारी 9 हथिनी उस समय चौंक गई, जब उसने रास्ते में पड़े हमारे कुत्ते पर ध्यान नहीं दिया. वह बहुत नरम स्वभाव की है और उसे कुत्तों से थोड़ा डर लगता है, इसलिए वह तुरंत मेरे पास गले लगने के लिए आ गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिजर्व में सोता दिखा हाथी परिवार, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
गलती से कुत्ते को लग गया हथिनी का पैर
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता जमीन पर सो रहा है, तभी 9 साल की हथिनी लन्ना टहलते हुए वहां आती है, लेकिन उसका ध्यान कुत्ते पर नहीं जाता है, जिसके चलते उसका पैर गलती से कुत्ते को लग जाता है. हथिनी के पैर लगने से कुत्ता नींद से जाग जाता है और उसे नींद से जागते देख हथिनी चौंक कर पीछे हटते हुए अपने केयरटेकर के पास आ जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

