वायरल

Viral Video: तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिजर्व में सोता दिखा हाथी परिवार, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिजर्व में वन्यजीव फोटोग्राफर धनु परन द्वारा कैप्चर की गई 15 सेकंड की इस क्लिप में हाथी का एक परिवार जंगल में शांति से सोता हुआ दिखाई दे रहा है.

Viral Video: तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिजर्व में सोता दिखा हाथी परिवार, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
जंगल में सोता हाथी परिवार (Photo Credits: X)

Viral Video: इंटरनेट अक्सर मनमोहक जानवरों के वीडियो और तस्वीरों से भरा रहता है. हाल ही में आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने हाथियों के एक परिवार (Elephants Family) का एक दिल छू लेने वाला वीडियो पोस्ट किया, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के अनामलाई टाइगर रिजर्व (Anamalai Tiger Reserve) में वन्यजीव फोटोग्राफर धनु परन द्वारा कैप्चर की गई 15 सेकंड की इस क्लिप में हाथी का एक परिवार जंगल में शांति से सोता हुआ दिखाई दे रहा है. खासकर, हाथियों के बीच सोते नन्हे हाथी को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो जेड श्रेणी की सुरक्षा के बीच आराम से सो रहा है. एक अन्य युवा हाथी को अपने पैर से अपने परिवार के सदस्यों को धीरे से जांचते हुए दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नदी में मजे से नहाता दिखा नन्हा हाथी, पानी के अंदर उछल-कूद करते गजराज का वीडियो हुआ वायरल

अनामलाई टाइगर रिजर्व में सोता हाथी परिवार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).