वायरल

OMG! मिट्टी के घर के अंदर दिखा ऐसा नजारा, जिसे देख आप भी जाएंगे चौंक (Watch Viral Video)

पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच बसे अजरबैजान के कई गांवों में आज भी मिट्टी के घर देखने को मिलते हैं. इन घरों की दिलचस्प बात तो यह है कि ये घर बाहर से बिल्कुल नॉर्मल दिखते हैं, लेकिन घर के अंदर का नजारा हैरान कर रहा है.

OMG! मिट्टी के घर के अंदर दिखा ऐसा नजारा, जिसे देख आप भी जाएंगे चौंक (Watch Viral Video)
मिट्टी का घर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: भारत के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में आज भी मिट्टी के घर (Mud House) देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आज के इस दौर में ऐसे घर काफी कम दिखाई देते हैं. मिट्टी के घर बाहर से जैसे दिखते हैं, वैसे ही अंदर से भी नजर आते हैं. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाहर से एक मिट्टी का घर दिखाई दे रहा है, लेकिन जब उसके अंदर का नजारा दिखाई देता है तो उसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं. दरअसल, पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच बसे अजरबैजान (Azerbaijan) के कई गांवों में आज भी मिट्टी के घर देखने को मिलते हैं. इन घरों की दिलचस्प बात तो यह है कि ये घर बाहर से बिल्कुल नॉर्मल दिखते हैं, लेकिन घर के अंदर का नजारा हैरान कर रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर arpachayi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- नॉर्मल सा दिखने वाला यह घर अजरबैजान के एक गांव का है, जहां खानाबदोश रहते हैं. इस वीडियो 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- अंदर से कितना खूबसूरत है ये घर, जबकि एक ने लिखा है- मिट्टी का ऐसा शानदार घर मैंने आज तक नहीं देखा. यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में पानी को ठंडा करने के लिए महिला ने अपनाया जबरदस्त तरीका, देसी जुगाड़ देख कायल हुए लोग (Watch Viral Video)

मिट्टी के घर के अंदर दिखा खूबसूरत नजारा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by آرپاچایی (@arpachayi)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर से यह घर एकदम साधारण सा दिखाई दे रहा है. ईंट और मिट्टी के लेप से बने इस घर के दरवाजे पर एक परदा लगा है, जिससे अंदर दाखिल होने के बाद घर के अंदर बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है. घर के अंदर हर तरफ कालीन बिछे हुए और दीवारों पर वॉलपेपर लगे हैं, जबकि घर की छत को चमकीले प्लास्टिक से ढका गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).