चिलचिलाती गर्मी में पानी को ठंडा करने के लिए महिला ने अपनाया जबरदस्त तरीका, देसी जुगाड़ देख कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
चिलचिलाती गर्मी में पानी को ठंडा करने के लिए महिला ने एक ऐसा जबरदस्त जुगाड़ लगाया है, जिसे देख लोग उसके कायल हो गए हैं. वीडियो में बिना किसी रेफ्रिजरेटर या बिजली के पानी को ठंडा करने का एक आसान और असरदार तरीका दिखाया गया है.
Desi Jugaad Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं है, क्योंकि कई लोग हर समस्या का कोई न कोई देसी जुगाड़ निकालकर दूसरों को हैरत में डाल देते हैं. खासकर, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं की कमी होती है, वहां लोग देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आए दिन देसी जुगाड़ (Desi Jugad) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) में पानी (Water) को ठंडा करने के लिए महिला ने एक ऐसा जबरदस्त जुगाड़ लगाया है, जिसे देख लोग उसके कायल हो गए हैं. वीडियो में बिना किसी रेफ्रिजरेटर या बिजली के पानी को ठंडा करने का एक आसान और असरदार तरीका दिखाया गया है.
इस वीडियो को divyasinha266 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें महिला के देसी जुगाड़ को देख लोग खासा प्रभावित हो रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बहुत बढ़िया दीदी... आप किसी भी समस्या का खुशी-खुशी समाधान निकालने में कितनी महान हैं, यही वजह है कि गांव में लोग अद्भुत होते हैं. वहीं एक अन्य ने लिखा है- वाह, कितना जैविक... यह भी पढ़ें: गर्मी से बचने के लिए घर की छत पर शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, Viral Video देख सैल्यूट करेंगे आप
पानी को ठंडा करने का देसी जुगाड़
View this post on Instagram
इस वीडियो में दिव्या सिन्हा नाम की यह महिला पानी को बिना फ्रिज और बिजली के ठंडा करने के जुगाड़ के बारे में बता रही हैं. उन्होंने एक साधारण प्लास्टिक की बोतल को फ्रिज या खुद से ठंडा होने वाली पानी की बोतल में बदल दिया है. महिला कैमरा घुमाकर गीले कपड़े से ढकी और पेड़ पर लटकी हुई प्लास्टिक की बोतल दिखाती है. इसे दिखाकर वो कहती है कि 10 से 15 मिनट में इस बोतल का पानी अपने आप ठंडा हो जाएगा. महिला की मानें तो जब बोतल को गीले कपड़े में लपेटकर हवा के संपर्क में रखा जाता है तो इससे अंदर का पानी ठंडा हो जाता है. ऐसा करने से कपड़े में मौजूद पानी वाष्पित हो जाता है और बोतलबंद पानी के अंदर से गर्मी को खींच लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

