वायरल

गर्मी से बचने के लिए घर की छत पर शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, Viral Video देख सैल्यूट करेंगे आप

देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गर्मी से बचने के लिए शख्स ने अपने छत पर पानी के फव्वारे का ऐसा इंतजाम किया है, जिससे गर्मी से राहत मिल सके. देसी जुगाड़ से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स...

गर्मी से बचने के लिए घर की छत पर शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, Viral Video देख सैल्यूट करेंगे आप
गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप चरम पर है. गर्मी और लू के गर्म थपेड़ों के चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाने से भी नहीं चूक रहे हैं. फैन, कूलर और एसी का इस्तेमाल करने अलावा लोग जबरदस्त जुगाड़ (Jugaad) भिड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का एक जबरदस्त वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गर्मी से बचने के लिए शख्स ने अपने छत पर पानी के फव्वारे का ऐसा इंतजाम किया है, जिससे गर्मी से राहत मिल सके. देसी जुगाड़ से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स...

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- नाइस आइडिया... इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सही है यार गर्मी बहुत है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स... यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से बचने का जबरदस्त जुगाड़, ऑटोवाले ने अपनी ऑटो को घास से कर दिया हरा-भरा (Watch Viral Video)

गर्मी से निजात पाने का देसी जुगाड़ 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE ADULT SOCIETY (@adultsociety)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसकी कल्पना भी हर कोई नहीं कर सकता है. शख्स ने अपने घर की छत पर पानी के लिए पाइप की फिटिंग की और फव्वारा लगा दिया, जिससे छत पर बारिश की बूंदों की तरह पानी गिरता रहे. इस जुगाड़ से धूप का प्रभाव छत पर कम हो जाए और गर्मी से राहत मिले.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).