वायरल

चिलचिलाती गर्मी से बचने का जबरदस्त जुगाड़, ऑटोवाले ने अपनी ऑटो को घास से कर दिया हरा-भरा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ से जुड़ा एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटोवाले ने अपनी ऑटो को ही घास उगाकर हरा-भरा कर दिया है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके.

चिलचिलाती गर्मी से बचने का जबरदस्त जुगाड़, ऑटोवाले ने अपनी ऑटो को घास से कर दिया हरा-भरा (Watch Viral Video)
देसी जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, इसलिए लोग इससे बचने के कई सारे जतन करते दिख रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के अलावा लोग एसी, कूलर और पंखे का सहारा ले रहे हैं. इसके अलावा भी लोग जुगाड़ तकनीक की मदद से गर्मी को मात देने का कोई न कोई तरीका निकाल ही ले रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़ा एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक ऑटोवाले ने अपनी ऑटो (Auto) को ही घास उगाकर हरा-भरा कर दिया है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @pooran_dumka नाम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 6 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऑटो की छत में जंग लग जाएगा, दूसरे ने लिखा है- अगर कहीं रास्ते में भैंस मिल गई तो क्या होगा. वहीं तीसरे ने लिखा है- कुछ भी बोलो भाई ने जुगाड़ काफी मस्त किया है, रिक्शा के अंदर एसी की फीलिंग मिलेगी. यह भी पढ़ें: खाना बनाते समय गर्मी से बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया जबरदस्त जुगाड़, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

गर्मी से बचने का जबरदस्त जुगाड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooran Dumka (@pooran_dumka)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटोवाले ने अपनी ऑटो को चारों तरफ से जूट के बोरे से कवर किया है. इस बोरे पर हर तरफ हरी-हरी घास उगी हुई दिखाई दे रही है, जो ऑटो के लिए कूलिंग पैड की तरह काम कर रही है. ऑटोवाले के इस जबरदस्त जुगाड़ से धूप से ऑटो कम तपेगा और इसके अंदर बैठने वाले यात्रियों को गर्मी भी कम लगेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).