बॉलीवुड

Criminal Justice New Season: माधव मिश्रा की फिर हुई वापसी, जल्द रिलीज होगा 'क्रिमिनल जस्टिस' का नया सीजन (Watch Video)

चर्चित भारतीय वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' ने एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ वापसी की घोषणा की है. Disney Plus Hotstar ने इस सीरीज के प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो जारी किया है जिसमें पंकज त्रिपाठी को वकील माधव मिश्रा के रूप में अदालत में देखा जा सकता है.

Criminal Justice New Season: माधव मिश्रा की फिर हुई वापसी, जल्द रिलीज होगा 'क्रिमिनल जस्टिस' का नया सीजन (Watch Video)
Disney Plus Hotstar (Photo Credits: Instagram)

Criminal Justice New Season: चर्चित भारतीय वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' ने एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ वापसी की घोषणा की है. Disney Plus Hotstar ने इस सीरीज के प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो जारी किया है जिसमें पंकज त्रिपाठी को वकील माधव मिश्रा के रूप में अदालत में देखा जा सकता है. इस वीडियो में माधव मिश्रा अपनी विशिष्ट शैली में अदालत की कार्यवाही के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं और साथ ही नए सीजन की तैयारी का इशारा भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो का कैप्शन है, कोर्ट जारी है, और नए सीजन की तैयारी भी.

'क्रिमिनल जस्टिस' का यह नया सीजन जल्द ही हॉटस्टार पर रिलीज होगा. इस सीजन में भी माधव मिश्रा की अदालती चुनौतियों को देखने को मिलेगा, जो न केवल उनकी पेशेवर बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उलझनों का सबब बनेगी. Madgaon Express On Prime Video: बड़े पर्दे पर धमाका मचाने के बाद ओटीटी पर लौटी कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस', प्राइम वीडियो पर शुरु हुआ प्रीमियर!

देखें क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन का प्रोमो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).