बॉलीवुड

Dabba Cartel Teaser: शबाना आजमी और ज्योतिका स्टारर 'डब्बा कार्टेल' का टीजर हुआ रिलीज, 28 फरवरी को Netflix पर देगी दस्तक (Watch Video)

बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर 'डब्बा कार्टेल' का टीज़र रिलीज हो चुका है. यह दमदार वेब सीरीज 28 फरवरी 2025 को Netflix पर स्ट्रीम होगी. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज को हितेश भाटिया ने डायरेक्ट किया है.

Dabba Cartel Teaser: शबाना आजमी और ज्योतिका स्टारर 'डब्बा कार्टेल' का टीजर हुआ रिलीज, 28 फरवरी को Netflix पर देगी दस्तक (Watch Video)
Dabba Cartel, Netflix (Photo Credits: Instagram)

Dabba Cartel Teaser: बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर 'डब्बा कार्टेल' का टीज़र रिलीज हो चुका है. यह दमदार वेब सीरीज 28 फरवरी 2025 को Netflix पर स्ट्रीम होगी. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज को हितेश भाटिया ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. इनके अलावा गजराज राव, निमिषा सजयन, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, साई तम्हणकर, जिशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे और भूपेंद्र सिंह जडावत भी अहम किरदारों में हैं.

टीजर की शुरुआत रहस्यमयी माहौल से होती है, जहां कुछ महिलाएं अपने ‘डब्बा बिजनेस’ के जरिए एक बड़े अंडरग्राउंड नेटवर्क का हिस्सा बन जाती हैं. लेकिन जब उनके सीक्रेट्स सामने आने लगते हैं, तो कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भर जाती है.

देखें 'डब्बा कार्टेल' टीजर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).