Close
Search

देश की खबरें | विधान परिषद में स्वतंत्र देव सिंह नेता सदन होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राज्य सरकार के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को परिषद में नेता सदन के रूप में मान्यता दी है।

एजेंसी न्यूज Bhasha|
देश की खबरें | विधान परिषद में स्वतंत्र देव सिंह नेता सदन होंगे

लखनऊ, 20 मई उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राज्य सरकार के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को परिषद में नेता सदन के रूप में मान्यता दी है।

यह जानकारी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने दी। सिंह ने बताया कि विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र देव सिंह इस समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सोमवार से विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पिछली सरकार में दिनेश शर्मा नेता सदन थे। तब शर्मा उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन इस बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि विधान परिषद के सभापति ने सदस्य विधान परिषद अक्षय प्रताप सिंह को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change
Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel