एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जीएसटी परिषद की बैठक 14 जून को संभव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर संग्रह के मोर्चे पर दबाव के बीच माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक 14 जून को हो सकती है। यह कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद जीएसटी परिषद की पहली बैठक होगी।

जरुरी जानकारी | जीएसटी परिषद की बैठक 14 जून को संभव

नयी दिल्ली, 31 मई कर संग्रह के मोर्चे पर दबाव के बीच माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक 14 जून को हो सकती है। यह कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद जीएसटी परिषद की पहली बैठक होगी।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिये 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है। इसके कारण कर संग्रह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

जीएसटी परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की जाती है और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 14 जून को जीएसटी परिषद की संभावित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होगी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

उल्लेखनीय है कि मार्च में आयोजित जीएसटी परिषद की 39वीं बैठक में कोरोनो वायरस महामारी के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव के बारे में चर्चा की गयी थी। हालांकि तब भारत में इस महामारी के संक्रमण के मामले काफी कम थे और तब लॉकडाउन भी लागू नहीं हुआ था।

इस बीच, वित्त मंत्रालय राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण राजस्व संग्रह में गिरावट के बावजूद जीएसटी परिषद की अगली बैठक में गैर-आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों को बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि यदि गैर-आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की दरें बढ़ायी जाती हैं, तो इससे इन वस्तुओं की मांग और कम हो जायेगी। यह समग्र आर्थिक सुधार को बाधित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).