क्रिकेट

Bengaluru vs Rajasthan Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं RCB और RR का प्रदर्शन, यहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के आकंड़ें

अब तक आठ मुकाबलों में से पांच जीत दर्ज कर चुकी आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला जीतना चाहेगी. इस मैच को जीतकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए दोनों टीमें टकराएंगी. इस सीजन में आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबले नहीं जीत सकी है. आरसीबी को अपने घरेलू फैंस के सामने सिर्फ और सिर्फ हार का सामना करना पड़ा है.

Bengaluru vs Rajasthan Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं RCB और RR का प्रदर्शन, यहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के आकंड़ें
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals, TATA IPL 2025 42nd Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 42वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें ‘रन मशीन’ के आकंड़ें

अब तक आठ मुकाबलों में से पांच जीत दर्ज कर चुकी आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला जीतना चाहेगी. इस मैच को जीतकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए दोनों टीमें टकराएंगी. इस सीजन में आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबले नहीं जीत सकी है. आरसीबी को अपने घरेलू फैंस के सामने सिर्फ और सिर्फ हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा सीजन में अच्छी फॉर्म में चल रहे आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेगी.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (RCB vs RR Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स को 14 मैच में जीत नसीब हुई हैं. तीन मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. इस सीजन के पहले मैच को आरसीबी ने 9 विकेट से जीता था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी थीं. आईपीएल 2023 के दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 31 पारियों में 30.56 की औसत से 830 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रन रहा है. विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार मैच में 135.00 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 8.58 की इकॉनमी से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

राजस्थान रॉयल्स के घातक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 21.14 की औसत और 132.14 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. यशस्वी जायसवाल के अलावा संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 24 पारियों में 3 अर्धशतक की बदौलत 484 रन बनाए हैं. इसी तरह तेज गेंदबाज संदीप शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 21.74 की औसत के साथ 27 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 94 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 मुकाबले खेले हैं, जबकि 46 मुकाबलों में हार मिली है. इसी तरह एक मैच टाई रहा है और 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर 32 मुकाबले खेले हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते और 16 मुकाबलों में उसे हार मिली है.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).