एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरा देगा: राहुल गांधी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का आह्वान कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि अंग्रेज भी अपने सुनहरे दिनों में पार्टी को खत्म करने में विफल रहे थे।
देश की खबरें | युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ का जलावतरण, उपराष्ट्रपति ने इसे भारतीय समुद्री ताकत का दूत करार दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित ‘स्टील्थ’ युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ का शुक्रवार को मुंबई में जलावतरण किया गया जिससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। उपराष्ट्रपति ने इसे भारत की समुद्री ताकत का दूत करार दिया।
देश की खबरें | युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ का जलावतरण, उपराष्ट्रपति ने इसे भारतीय समुद्री ताकत का दूत करार दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित ‘स्टील्थ’ युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ का शुक्रवार को मुंबई में जलावतरण किया गया जिससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। उपराष्ट्रपति ने इसे भारत की समुद्री ताकत का दूत करार दिया।
देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने एनडीपीएस आरोपियों के उत्पीड़न पर जेल महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने सिंथेटिक मादक पदार्थ जब्ती मामले के पांच आरोपियों के साथ हिरासत में कथित उत्पीड़न को लेकर शुक्रवार को महानिदेशक (जेल एवं सुधार सेवा) से रिपोर्ट मांगी।
देश की खबरें | दिल्लीवासियों को जी20 सम्मेलन के लिए स्थापित ढांचे को सहेजकर रखना चाहिए : उपराज्यपाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में नयी संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिसे दिल्लीवासियों को सहेजकर रखने की जरूरत है।
देश की खबरें | आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को 10 फीसद आरक्षण संबंधी विधेयक लाएगी सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार आगामी विधानसभा सत्र में चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों तथा उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी विधेयक लाएगी । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
देश की खबरें | हेमा उपाध्याय-हरेश भंभानी हत्याकांड में 15 सितंबर को आ सकता है अदालत का फैसला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक सत्र अदालत हेमा उपाध्याय-हरेश भंभानी दोहरे हत्याकांड में 15 सितंबर को अपना फैसला सुना सकती है।
देश की खबरें | हरियाणा के रेवाड़ी में फैक्टरी के बॉयलर में गिरने से कर्मचारी की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रेवाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय बॉयलर में गिरने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत ने अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर टीम घोषित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच क्लाइफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार को अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
देश की खबरें | पूर्व सपा सांसद के खिलाफ पेड़ों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में पेड़ो की चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिअद के प्रमुख ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का समर्थन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए समिति गठित करने के केंद्र सरकार के फैसले की शुक्रवार को सराहना की।
देश की खबरें | ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान दो लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान दो लाख से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसने देशभक्ति की भावना को फिर से जगाया है।
देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में फसल को हुए नुकसान के चलते किसान ने आत्महत्या की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा के एक गांव में बारिश की कमी के चलते कथित तौर पर फसल को हुए नुकसान के कारण एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | यारियां-2 के निर्माताओं, अभिनेता पर सिख भावनाओं को ‘आहत’ करने का एक और मामला दर्ज किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की शिकायत पर आने वाली फिल्म ‘यारियां-2’ के निर्माताओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया। एसजीपीसी ने फिल्म के गाने के दृश्य में एक अभिनेता के कृपाण रखने पर आपत्ति जताई थी।
देश की खबरें | त्रिपुरा : टिपरा मोथा न उपचुनाव लड़ेगी और न ही किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा ने शुक्रवार को कहा कि वह दो विधानसभा सीटों के लिए पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी।
जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की कंपनियां संभलीं, बाजार मूल्यांकन 13,500 करोड़ रुपये बढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयरों के भाव में हेराफेरी के नए आरोपों से घिरे अडाणी समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहने के बीच शुक्रवार को 13,500 करोड़ रुपये तक बढ़ गया।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में अमित शाह और राहुल गांधी की शनिवार को सभा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
देश की खबरें | जी20 सम्मेलन: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आठ सितंबर को छुट्टी घोषित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने जी20 शिखर सम्मेलन के कारण (उच्च) न्यायालय और यहां की सभी जिला अदालतों के लिए आठ सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है।
जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मजबूती रहने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार, मूंगफली पिछले स्तर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मजबूती के रुख के बीच देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को मूंगफली को छोड़कर बाकी लगभग सभी तेल तिलहन की कीमतों में सुधार का रुख रहा। इस सुधार की वजह से सरसों एवं सोयाबीन तेल- तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल कीमतें मजबूत बंद हुई।
जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार तीन करोड़ डॉलर घटकर 594.86 अरब डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह में तीन करोड़ डॉलर घटकर 594.86 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।