देश की खबरें | हरियाणा के रेवाड़ी में फैक्टरी के बॉयलर में गिरने से कर्मचारी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रेवाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय बॉयलर में गिरने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रेवाड़ी, एक सितंबर हरियाणा के रेवाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय बॉयलर में गिरने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खीरी के ईशानगर गांव के मूल निवासी मेहताब (22) के रूप में की गई। यह हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, मेहताब ने दो दिन पहले ही बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर -5 में अयस्क के पहिये बनाने वाली फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। यह घटना तब हुई, जब वह फैक्टरी में रात की पाली में काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि काम करते समय मेहताब एक रोबोट से टकरा गया और बॉयलर में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि बॉयलर में गिरने के बाद वह बुरी तरह झुलस गया और जब तक सहकर्मियों ने उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।

फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि कसोला पुलिस थाने की एक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कसोला के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा, ‘‘हमने शव को शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट