देश की खबरें | पूर्व सपा सांसद के खिलाफ पेड़ों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में पेड़ो की चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हरिद्वार, एक सितंबर समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में पेड़ो की चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मंगलौर के पुलिस क्षेत्रधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पूर्व लोकसभा सांसद राणा पर पडोसी की ज़मीन का कुछ हिस्सा कब्ज़ाने और अपनी फैक्ट्री का रासायनिक गंदा पानी व कचरा पड़ोसी के खेत मे डालने का भी आरोप लगाया गया है, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है ।

उन्होंने बताया कि मंगलौर के तांशिपुरा क्षेत्र मे रुड़की के मथुरा विहार की रहने वाली अनीता गुप्ता की क़ृषि भूमि है और उससे सटी जमीन पर राणा की फैक्ट्री है ।

चौहान ने बताया कि गुप्ता ने कुछ समय पहले राणा पर अपनी क़ृषि भूमि में लगे 50 से अधिक पॉपुलर और युकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप लगाया था ।

उन्होंने अपनी शिकायत में पूर्व सांसद पर जमीन की चारदीवारी तोड़ कर एक मीटर से अधिक ज़मीन कब्ज़ाने तथा अपनी फैक्ट्री का रासायनिक गन्दा पानी और कचरा उनके खेत में डालने का आरोप लगाया था और कहा था कि इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है ।

उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है । जांच के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी