जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मजबूती रहने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार, मूंगफली पिछले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मजबूती के रुख के बीच देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को मूंगफली को छोड़कर बाकी लगभग सभी तेल तिलहन की कीमतों में सुधार का रुख रहा। इस सुधार की वजह से सरसों एवं सोयाबीन तेल- तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल कीमतें मजबूत बंद हुई।

नयी दिल्ली, एक सितंबर विदेशों में मजबूती के रुख के बीच देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को मूंगफली को छोड़कर बाकी लगभग सभी तेल तिलहन की कीमतों में सुधार का रुख रहा। इस सुधार की वजह से सरसों एवं सोयाबीन तेल- तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल कीमतें मजबूत बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात 4.25 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां भी मजबूती देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बारिश की कमी की वजह से कुछ उत्पादक क्षेत्रों में सोयाबीन की उत्पादकता प्रभावित हो सकती है। पहले से ही देश में मूंगफली, बिनौला की कमी है और सोयाबीन का भी उत्पादन प्रभावित हुआ तो ऐसे में ऐन त्योहारों के दौरान पर यह देखना जरूरी होगा कि देश में नरम तेलों (सॉफ्ट आयल) के आयात की क्या स्थिति है और जुलाई-अगस्त के दौरान आयात के लिए कितनी मात्रा में खाद्यतेलों की लदान हुई है।

सूत्रों ने कहा बरसात की कमी की वजह से किसान पहले के सोयाबीन फसल को रोके हैं। नरम खाद्य तेल पहले ही न के बराबर है और मौसम ठीक रहा तो अक्टूबर में नयी फसल आने पर ही स्थिति बदलेगी। ऐसे में सहकारी संस्था नाफेड के पास जो सरसों है उसे संभालकर रखने की जरुरत है ताकि त्योहारों के दौरान इसको उपयोग में लाया जा सके। आयात की स्थिति पर भी नजर रखने की आवश्यकता है।

तेल संगठनों के साथ साथ सरकार को इस स्थिति पर भी नजर रखनी होगी कि कौन लोग देश में बेपड़ता कारोबार कर रहे हैं। यानी आयातित खाद्यतेलों को बंदरगाह पर लागत से कम दाम पर बेच रहे हैं जिससे देश का आयात प्रभावित हो रहा है। इसमें बैंकों को भी नुकसान हो रहा है।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,625-5,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,765-7,815 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 18,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,710-2,995 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,625 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,770 -1,865 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,770 -1,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,210 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,075 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,385 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,180-5,275 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,945-5,040 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट