देश की खबरें | भारत ने अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर टीम घोषित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच क्लाइफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार को अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

नयी दिल्ली, एक सितंबर भारत की अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच क्लाइफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार को अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर छह से 12 सितंबर तक चीन के डालियान में खेला जायेगा।

टीम की अगुआई स्ट्राइकर शिवशक्ति नारायणन करेंगे।

भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगा जिसके लिए उसका सामना ग्रुप जी में मालदीव (छह सितंबर), मेजबान चीन (नौ सितंबर) और संयुक्त अरब अमीरात (12 सितंबर) से होगा।

मुख्य टूर्नामेंट के लिए 11 ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वालीफाई करेंगी।

भारतीय टीम :

गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख।

डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह।

मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनामटे, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन देउबेन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम।

फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (कप्तान), सुहैल अहमद भट।

मुख्य कोच: क्लिफोर्ड मिरांडा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान