देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरा देगा: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का आह्वान कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि अंग्रेज भी अपने सुनहरे दिनों में पार्टी को खत्म करने में विफल रहे थे।

मुंबई, एक सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का आह्वान कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि अंग्रेज भी अपने सुनहरे दिनों में पार्टी को खत्म करने में विफल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी दोहराएगी।

कांग्रेस ने कर्नाटक में इस साल मई में हुए विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया था।

मुंबई के तिलक भवन में महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी से ‘‘डरे हुए’’ हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘मीडिया में लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ताकत नहीं है, लेकिन कर्नाटक में भाजपा को किसने हराया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ (जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं) में भी दोहराया जायेगा। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ राष्ट्रीय चुनावों में भाजपा को हराने जा रहा है और कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी।’’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में विभाजित नहीं हुई, क्योंकि यह विचारधारा पर आधारित पार्टी है।

कांग्रेस के दो सहयोगी दलों, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पिछले एक साल में राज्य में विभाजन देखा और उनके कुछ विधायकों ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं।

राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई आये थे।

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने महाराष्ट्र को कांग्रेस पार्टी का ‘‘केंद्र’’ कहा क्योंकि इसकी स्थापना 1885 में मुंबई में हुई थी।

गांधी ने कहा कि मोदी ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का आह्वान किया था, लेकिन तत्कालीन ‘‘सुपर पावर इंग्लैंड’’ भी देश से पार्टी का सफाया नहीं कर सका था। उन्होंने कहा कि इसके बजाय कांग्रेस, जिसने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था, ने उन्हें देश से भगा दिया।

अडाणी समूह के खिलाफ ताजा आरोपों का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा, “मोदी जी सोचते हैं कि अडाणी जी के साथ उनके संबंध कांग्रेस को खत्म कर देंगे। उन्हें लगता है कि अडाणी जी का पैसा कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देगा।’’

उन्होंने मुंबई की विशाल झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास को लेकर अडाणी समूह पर निशाना साधा, जिसके लिए समूह ने निविदा हासिल की है।

गांधी ने कहा, ‘‘इन लोगों को पता ही नहीं है कि धारावी क्या है और वहां के लोग क्या हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें बताएगी कि धारावी क्या है। उन्हें लगता है कि असली भारत, गरीबों का भारत मिटाया जा सकता है। लेकिन इसे मिटाया नहीं जा सकता।’’

कांग्रेस ने अडाणी समूह द्वारा धारावी के पुनर्विकास का विरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी