देश की खबरें | ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान दो लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान दो लाख से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसने देशभक्ति की भावना को फिर से जगाया है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान दो लाख से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसने देशभक्ति की भावना को फिर से जगाया है।

यहां ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत ‘अमृत कलश यात्रा’ का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि भारत ने पिछले 75 वर्षों में चंद्रमा पर पहुंचने सहित कई चीजें हासिल की हैं, लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं, क्योंकि देश को प्रधानमंत्री मोदी की कल्पना के अनुरूप महान राष्ट्र बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दो लाख से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं, जिसने देशभक्ति की भावना को एक बार फिर से जगाने का काम किया है और इसका समापन ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के साथ होगा।’’

गृहमंत्री ने कहा कि भारत को महान देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की पांच प्रतिज्ञाएं- गुलामी मानसिकता को दूर करना, देश की परंपराओं और मूल्यों पर गर्व करना, एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित करना, देश की सुरक्षा और नागरिकों में कर्तव्य की भावना जागृत करना, विकसित भारत का लक्ष्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 75 वर्षों में हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। हम चंद्रमा तक भी पहुंच गये हैं और अब सूर्य की परिक्रमा करेंगे, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।’’

शाह ने कहा कि गुलामी के लंबे कालखंड और लाखों लोगों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई स्वतंत्रता, उसके बाद 75 वर्षों के पुरुषार्थ और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत के हर व्यक्ति को महान भारत की रचना के साथ जोड़ने का प्रयास एक महान भारत की रचना के साथ सफल होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि हर परिवार, हर व्यक्ति और हर बच्चा एक महान राष्ट्र के निर्माण में खुद को समर्पित कर सकता है और ‘मेरी माटी-मेरा देश’ जैसे कार्यक्रम की कल्पना केवल मोदी जैसा देशभक्ति से भरा व्यक्ति ही कर सकता है।

उन्होंने कहा कि ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत मोदी ने पांच कार्यक्रमों के जरिये हर व्यक्ति को इससे जुड़ने का मौका दिया है। पांच कार्यक्रम हैं देश के वीरों की नेमप्लेट लगाना, प्रधानमंत्री के पांच वचन को अपनाना, 75 स्वदेशी पौधों से अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ उनके परिवारों का सम्मान करना और राष्ट्र ध्वज फहराना झंडा फहराना एवं राष्ट्रगान गाना।

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अभियान के बीच कहा था कि शहीदों के सम्मान के लिए ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस अभियान के तहत देशभर में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी निकाली जाएगी।

‘अमृत कलश यात्रा’ से देश के कोने-कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी ले जाने की सुविधा मिलेगी और ये दिल्ली पहुंचेंगे। इस यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लाये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी