एजेंसी न्यूज
आगामी खरीफ सत्र के लिए एनएफएल, किसानों को यूरिया की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी: सरकार
Bhashaएनएफएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज मिश्रा ने एक बयान में कहा कि कंपनी के पांच इकाइयों में उत्पादन ‘पूरे जोरों पर चल रहा है’ और रोजाना 11,000 टन से अधिक माल बन रहा है जिन्हें नियमित रूप से बाजार में भेजा जा रहा है।
गुजरात की कृषि उत्पाद मंडी समितियां 15 अप्रैल से अपना कामकाज शुरू करेंगीः सरकार
Bhashaराज्य की अधिकतर एपीएमसी 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद पड़ी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है।
कोविड-19 संकट का इस्तेमाल विमानन क्षेत्र में सुधार के अवसर के रूप में हो : स्पाइसजेट सीएमडी
Bhashaसिंह ने बर्ड समूह द्वारा आयोजित एक आनलाइन सम्मेलन में कहा, ‘‘विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) एक पुराना मुद्दा हैलंबे समय से लंबित अनुरोध है... दूसरी बात यह है कि हमें हवाई अड्डों की पूरी संरचना और हवाई अड्डे के रियायत देने के तरीके पर विचार करने की जरूरत है।’’
कर्नाटक ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत
Bhashaमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने फैसले का स्वागत करते हुए राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।
कोरोना के इलाज के लिये अस्पतालों की संख्या 602 हुयी : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaउन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,211 नये मामले सामने आये हैं, साथ ही इस अवधि में 31 मरीजों की मौत हुयी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के संक्रमण के कुल मामले 10,363 हो गये हैं, जबकि अब तक इससे 339 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में प्रवासी मजदूर सड़क पर आये, कहा- घर वापस जाना चाहते हैं
Bhashaकोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पिछले महीने लॉकडाउन लागू होने के बाद से दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने-अपने जिलों में ‘पेड-पृथकवास’ केन्द्र चिह्नित करें : दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों से कहा
Bhashaसरकार ने पिछले महीने तीन निजी होटलों.... लेमन ट्री, रेड फॉक्स और आईबीआईएस में ‘पेड-पृथकवास’ केन्द्र की व्यवस्था की। तीनों दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में स्थित हैं।
राजग नेताओं ने लॉकडाउन बढ़ाने की प्रधानमंत्री की घोषणा का किया समर्थन
Bhashaजदयू प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा, ‘‘ खतरा अभी टला नहीं है । हम प्रधानमंत्री द्वारा घोषित कदमों का समर्थन करते हैं । ’’ उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से किसानों और मजदूरों की जरूरतों पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने का अनुरोध किया ।
ईएसआई योजना के अंशदान जमा कराने की समयसीमा को 15 मई तक बढ़ी
Bhashaइससे पहले फरवरी और मार्च के अंशदान भरने की तारीख को क्रमशः 15 अप्रैल और 15 मई तक बढ़ा दिया था।
किसानों के लागत से कम भाव पर सरसों नहीं बेचने से बाजार में हल्का सुधार
Bhashaबाजार सूत्रों का कहना है कि किसान लागत से घटे भाव पर सरसों नहीं बेच रहा है। बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलना तो दूर उसे उसकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली नजफगढ़ मंडी में 700- 800 बोरी सरसों की आवक हुई। यह नीचे में 4,100 रुपये और ऊंचे में 4,250 रुपये क्विंटल बोली गई। किसान का सरसों लूज पर 4,150 से 4,200 रुपये क्विंटल से कम का पड़ता नहीं है, इस पर भाड़ा, शुल्क और अन्य खर्चे ऊपर से लगते हैं।
कोरबा जिले के कटघोरा में दो अन्य लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि
Bhashaकोरबा जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के कटघोरा शहर से 12 अप्रैल को 379 लोगों का सैंपल भेजा गया था। मंगलवार को इनमें से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उनमें एक महिला और एक पुरूष हैं।
आसनसोल में पृथक वास केन्द्र बनाए जाने को लेकर झड़प, पांच पुलिसकर्मी घायल
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निकाय यहां के स्वास्थ्य केन्द्र को पृथक वास केन्द्र में तबदील कर रहा है।
अस्तव्यस्त बाल, दाढ़ी से परेशान लोगों को नाइयों, ब्यूटीशियनों के काम पर लौटने का इंतजार
Bhashaविशेषज्ञों का कहना है कि बाल एक महीने में आधा इंच बढ़ते हैं। किंतु कई लोग अपनी छवि को लेकर बड़े आग्रही होते हैं और लॉकडाउन की अवधि में उनके लिए इतने लंबे समय तक नाई और ब्यूटी पार्लर तक अपने को रोके रख पाना एक कड़ी चुनौती है। लॉकडाउन की अवधि में ये दुकानें भी पूरी तरह से बंद हैं।
यूपी में कोरोना वायरस मामलों की संख्या हुई 657
Bhashaप्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 49 लोग उपचार के बाद बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं ।
सेंट स्टीफेंस अस्पताल अपने बर्खास्त कर्मचारियों को दो महीने के वेतन के बराबर धनराशि देने पर तैयार
Bhashaन्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने सोमवार को कहा कि अस्पताल इन कर्मचारियों को दो महीने के वेतन के बराबर धनराशि का भुगतान करने के अपने बयान के प्रति बाध्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को चार मई के लिये सूचीबद्ध कर दिया।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुबंई में 5600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
Bhashaअधिकारी ने बताया कि 20 मार्च से 4,220 लोगों को धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवहेलना करना) के तहत गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आंबेडकर जयंती पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें: प्रियंका
Bhashaउन्होंने एक ऑडियो सन्देश जारी कर कहा, ''हम हर साल बड़ी धूमधाम से बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मानते हैं। इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते हम घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। ''
पारेख ने रियल्टी खातों के एकमुश्त पुनर्गठन पर जोर दिया
Bhashaगौरतलब है कि रियल एस्टेट क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों से काफी हद तक प्रभावित हुआ है।
पैसा ही नहीं , हमारा समय भी जा रहा है : कोविड -19 पर बोले भारतीय टेनिस खिलाड़ी
Bhashaप्रो टूर रद्द होने का मतलब है कि युगल विशेषज्ञ पूरव राजा को लॉकडाउन के दौरान 50000 डॉलर का नुकसान होगा ।
देश की जनता की आवश्यकता एवं भावना के अनुरूप है प्रधानमंत्री का फैसला-दीपक प्रकाश
Bhashaलॉकडाउन बढ़ाने और 20 अप्रैल से कुछ स्थानों और क्षेत्रों (कार्यक्षेत्रों) में छूट देने की बात जनता की आवश्यकता और भावना के अनुरूप है।