ईएसआई योजना के अंशदान जमा कराने की समयसीमा को 15 मई तक बढ़ी

इससे पहले फरवरी और मार्च के अंशदान भरने की तारीख को क्रमशः 15 अप्रैल और 15 मई तक बढ़ा दिया था।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (रोक) के मद्देनजर फरवरी माह के लिए ईएसआई के अंशदानों का जमा कराने की समयसीमा को 15 मई तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले फरवरी और मार्च के अंशदान भरने की तारीख को क्रमशः 15 अप्रैल और 15 मई तक बढ़ा दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया।

ईएसआई योगदान दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने के कारणों के बारे में श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कई प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद हैं और कोविड-19 संकट के कारण लागू पाबंदियों के चलते श्रमिक काम करने में असमर्थ हैं।

ईएसआई योगदान दाखिल करने की विस्तारित अवधि के दौरान प्रतिष्ठानों से कोई जुर्माना या ब्याज नहीं लगाया जाएगा। इस फैसले से 3.49 करोड़ बीमित व्यक्तियों (आईपी) और 12,11,174 नियोक्ताओं को राहत मिलेगी।

इसके अलावा ईएसआईसी ने लाभार्थियों के लिए कुछ अन्य राहत उपाय भी किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज