पैसा ही नहीं , हमारा समय भी जा रहा है : कोविड -19 पर बोले भारतीय टेनिस खिलाड़ी

प्रो टूर रद्द होने का मतलब है कि युगल विशेषज्ञ पूरव राजा को लॉकडाउन के दौरान 50000 डॉलर का नुकसान होगा ।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारत के मौजूदा और पूर्व टेनिस खिलाड़ियों को कोरोना वायरस महामारी के कारण सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं हो रहा बल्कि वे समय खराब होने को लेकर भी चिंतित हैं ।

प्रो टूर रद्द होने का मतलब है कि युगल विशेषज्ञ पूरव राजा को लॉकडाउन के दौरान 50000 डॉलर का नुकसान होगा ।

प्रजनेश गुणेश्वरन, जीवन नेदुंचेझियान और दिविज शरण यह अनुमान नहीं लगा सकते कि उन्हें कितना नुकसान होगा क्योंकि वे लगातार ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रा की दौड़ में बने रहते हैं ।

पूर्व डेविस कप कप्तान और भारत के सबसे बड़े टेनिस सितारों में से एक महेश भूपति ने कहा कि इस समय आजीविका को बनाये रखने की जरूरत है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इसे जारी रखना होगा । खिलाड़ियों, कोचों, मार्कर्स और बॉल ब्वाय तक । लॉन टेनिस एसोसिएशन और फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने पैकेजों की घोषणा की है, पर उनके पास काफी पैसा है ।’’

भारत के डेविस कप कोच जीशान अली, फेड कप कप्तान विशाल उप्पल और एक अन्य भारतीय कोच आशुतोष सिंह भी यही कर रहे हैं ।

इन सभी की अकादमियां हैं और इन्होंने अपने कोचों का वेतन नहीं रोका है । भारत में 382 प्रशिक्षित कोच और करीब 10000 सहायक कोच हैं । ऐसे भी कई हैं जिनका एआईटीए के साथ पंजीयन नहीं है लेकिन वे देश की कम से कम 2000 अकादमियों से जुड़े हैं ।

डीएलटीए में निजी अकादमी चलाने वाले आशुतोष ने कहा ,‘‘ संकट के समय ही आपके मूल्यों की परीक्षा होती है । हम टेनिस की सेवा कर रहे हैं । नुकसान तो हो रहा है लेकिन जो लोग आपके वफादार रहे हैं, उन्हें यूं छोड़ नहीं सकते ।’’

बेंगलुरू में अपनी अकादमी के स्टाफ के सभी 12 सदस्यों को जीशान वेतन दे रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा काम ऐसा नहीं है कि घर से करके वेतन ले सकें । हमारे पास बाहर के कोच हैं जिन्हें वापिस जाने का विकल्प भी हम दे सकते हैं । हम उन्हें वेतन दे रहे हैं लेकिन उन्हें अनिश्चित काल तक वेतन नहीं दे सकते ना ।’

दिविज शरण ने कहा ,‘‘ लंबे बंद का असर हम पर जरूर पड़ेगा । खिलाड़ियों का कैरियर सीमित होता है और ब्रेक से हमारा कीमती समय चला जायेगा । एआईटीए ने कहा है कि वह खिलाड़ियों की मदद के लिये योजना बनायेगा । हम भी उम्मीद कर रहे हैं ताकि आर्थिक दबाव कुछ कम हो ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल