एजेंसी न्यूज
देश में कोराना वायरस से मरने वालों की संख्या 377, कुल 11,439 मामले
Bhashaकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं।
कोविड-19: 117 नए मामलों के बाद इंदौर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 544, मृत्यु दर में गिरावट
Bhashaदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 117 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 544 पर पहुंच गयी. कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत
Bhashaमुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते रुपये में मजबूती देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते चिंता बनी हुई हैं।
मैच फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए कानून बनवाना चाहता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
Bhashaपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और स्पाट फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए सरकार से कानून बनाने का आग्रह किया है. पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि फिलहाल उनके पास भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए गवाहों को बुलाने या बैंक खाते जांचने का वैधानिक अधिकार नहीं है.
सरकार ने दूसरे चरण के लॉकडाउन के लिए दिशा निर्देश जारी किए, सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक
Bhashaगृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, लोगों की अंतर-राज्यीय, अंतर-जिला आवाजाही, मेट्रो, बस सेवाओं पर तीन मई तक रोक जारी रहेगी।
सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,200 के स्तर के करीब
Bhashaहालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है।
कोविड-19: लूडो खेल रहे दोस्तों में खांसने पर विवाद, गोली मारी
Bhashaनोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खासने पर विवाद हो गया. इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
द्वितीय विश्वयुद्ध में सैनिक रहे 99 वर्षीय ब्राजीलियाई ने कोविड-19 को दी मात
Bhashaद्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अफ्रीका में ब्राजीलियाई तोपखाना फौज में सेवा देने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट एर्मांडो पिवेटा को बिगुल बजाते हुए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रासीलिया में आर्म्ड फोर्सेज अस्पताल से बाहर लाया गया.
ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का आदेश दिया, मूल कर्तव्य के निर्वाह में विफल रहने का लगाया आरोप
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दी जाने वाली सालाना 50 करोड़ डॉलर तक की अमेरिकी धनराशि को रोकने की घोषणा की है। इसबीच घातक कोरोना वायरस महामारी के चीन में पहली बार सामने आने के बाद से इस बीमारी के ‘‘गंभीर रूप से कुप्रबंधन और इसे छिपाने’’ में उसकी भूमिका की समीक्षा की जा रही है।
कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या 25,000 के पार, एक दिन में 2,129 लोगों की मौत
Bhashaअमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 25,000 के पार चली गई. देश में एक दिन में 2,129 लोगों की मौत हुई, जो एक दिन में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है. अमेरिका की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी घरों में सिमटी हुई है.
चीन में फिर बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, विदेश से लौट रहे नागरिकों ने बढ़ाई चिंता
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं। इनके साथ ही हाल ही में सामने आए नए मामलों की संख्या मंगलवार को 1,500 हो गई। इनमें 10 स्थानीय संक्रमण के मामले भी शामिल हैं।
खेलों को दोबारा शुरू करने को लेकर ट्रंप उत्सुक, लीग प्रमुखों की चिंता बरकरार
Bhashaकोविड-19 के कारण अमेरिका सहित दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं।
पाकिस्तान ने 'संघर्षविराम उल्लंघन' पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को किया तलब
Bhashaपाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. उसने आरोप लगाया कि भारत इस वर्ष अबतक 765 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है.
सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए विशेषज्ञ और एक कैबिनेट उप समिति का किया गठन
Bhashaमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न होने वाले वित्तीय संकट से निपटने के वास्ते सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल और एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं.
कोविड-19: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10,000 के पार, बढ़ सकती है संख्या
Bhashaशहर के स्वास्थ्य विभाग ने ऐलान किया कि 3,778 लोगों की इस बीमारी से मौत होने की आशंका है. नए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र बने इस शहर में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,367 पर पहुंच गई है.
मध्यप्रदेश में 142 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 757 हुई, 53 की मौत
Bhashaमंगलवार को प्रदेश में दो इंदौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है. इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में 6, भोपाल में 5, खरगोन में 3 और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं. मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है.
उद्धव ठाकरे की प्रवासी मजदूरों से नहीं जाने की अपील
Bhashaदेशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद अपने-अपने गृह नगर जाने की आस में यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ों प्रवासी कामगारों के इकट्ठा होने के बाद ठाकरे ने वेबकास्ट के जरिए संबोधित किया। प्रवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक हिंदी में भी संबोधित किया।
स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्ल चाकी की पौत्री बदहाली में गुजार रही हैं जीवन
Bhashaमुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी स्थिति के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने निर्देश जारी किए। इसके बाद अधिकारी मंगलवार को खाद्य सामग्री ले कर उनकी झोपड़ी पहुंचे और भविष्य में भी मदद का वादा किया।
गुजरात: लॉकडाउन की अनदेखी करते हुए सूरत में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन
Bhashaपुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में एकत्रित हो गए और यह मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने की इजाजत दी जाए.
तबलीगी जमात से जुडे 57 विदेशी गिरफ्तार
Bhashaपटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी कुल 17 लोग पर्यटन वीजा पर भारत आए थे और वीजा नियम का उल्लंघन करते हुए धार्मिक प्रचार कार्य कर रहे थे।