खरगोन में तबलीगी जमात का सदस्य कोविड-19 से संक्रमित, मामला दर्ज

जिले के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम अत्रे ने बताया कि अब्दुल सत्तार नामक इस व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सत्तार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जमात

खरगोन, (मप्र) 16 अप्रैल मध्यप्रदेश के खरगोन में तबलीगी जमात के 60 वर्षीय सदस्य के खिलाफ कोविड-19 फैलाने जैसे कथित घातक कार्य करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जमात का यह सदस्य वायरस से संक्रमित है और पिछले माह दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

जिले के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम अत्रे ने बताया कि अब्दुल सत्तार नामक इस व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सत्तार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक लालसिंह डागूर ने बताया कि सत्तार खरगोन से पांच मार्च को दिल्ली गया और जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 12 मार्च को यहां वापस आया, जिसकी जानकारी उसने अधिकारियों को नहीं दी।

मालूम हो कि तबलीगी जमात के दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जमात के सदस्यों पर देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस फैलाने और लॉकडाउन में नियमों का पालन नहीं करने पर सत्तार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

डागूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की सम्बद्ध धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें