एजेंसी न्यूज
थोक कीमतों पर आधारित महंगाई मार्च में घटकर एक प्रतिशत हुई
Bhashaवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य मुद्रास्फीति मार्च में गिरकर 4.91 प्रतिशत रह गई, जबकि इससे पिछले महीने में यह 7.79 प्रतिशत थी।
कोविड-19: चीन ने वुहान में सबसे बड़ा अस्थायी अस्पताल बंद, डॉक्टरों का अंतिम बैच हुआ रवाना
Bhashaचीन ने कोरोना वायरस के मामले थमने के बाद फरवरी में बनाये अपने सबसे बड़े अस्थायी अस्पताल को बुधवार को बंद कर दिया और वहां तैनात हजारों चिकित्साकर्मियों का अंतिम समूह शहर छोड़ कर जा चुका है.
जम्मू में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में दो व्यक्ति घायल
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से मोर्टार का एक गोला मांजाकोट सेक्टर के राजधानी क्षेत्र के लामिबारी गांव में नजीर हुसैन के घर पर गिरा जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए।
मुंबई में प्रवासी कामगारों का प्रदर्शन, टीवी पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Bhashaमहाराष्ट्र में एक टीवी पत्रकार के खिलाफ उस खबर को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें कहा गया था कि ट्रेन सेवाएं बहाल होंगी, जिसके कारण उपनगर बांद्रा में मंगलवार को प्रवासी कामगार उमड़ पड़े. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के आरोपी राहुल कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उसे मुंबई ला रही है.
असम में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की पत्नी भी संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या 32 पहुंची
Bhashaराज्य में इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 32 तक पहुंच गई है, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सभी विश्व कप से बड़ी: शास्त्री
Bhashaभारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक 350 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि 11 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस घातक बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन के लाकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है।
मुंबई में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर 1 व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaमुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटों पर उन संदेशों को पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा में कथित तौर पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया था.
कोविड-19 से लड़ाई में सफाईकर्मियों को मदद करेगा नया रोबोट
Bhashaसिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं की इस रोबोट के सार्वजनिक परीक्षण की योजना है।
कोरोना वायरस: पुलिस कर्मियों में शुरू हुआ सिर मुंडवाने का चलन, बताई यह वजह
Bhashaदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर के पुलिसकर्मी इन दिनों अपना सिर मुंडवा रहे हैं और इसे महामारी से बचाव के जतन के रूप में देख रहे हैं.
कोविड-19 के बारे में गलत जानकारियां कई लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रही है: गुतारेस
Bhashaउन्होंने ढेर सारे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली इन गलत सूचनाओं के ‘‘जहर’’ का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित चीजों को इंटरनेट पर डालने की संयुक्त राष्ट्र की नयी पहल की घोषणा की है।
आईपीएल के लिए एशिया कप को रद्द करने पर राजी नहीं होंगे: पीसीबी अध्यक्ष
Bhashaआईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था लेकिन भारत में घातक विषाणु के संक्रमण को रोकने के लिए लाकडाउन बढ़ने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
कोविड-19 पर सुरक्षा परिषद की एकजुटता से सभी को होगा लाभ: संयुक्त राष्ट्र
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा है कि दुनिया घातक कोरोना वायरस से लड़ रही है और ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मजबूत और एकताबद्ध कदम से इस संकट से निपटने में सभी राष्ट्रों को फायदा होगा. उन्होंने सभी से एकजुट होकर कोरोना वायरस को रोकने की अपील की थी.
बिना हथियारों के दुश्मन से लड़ रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी
Bhashaअस्पताल के कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों की कमी के साथ बड़ी संख्या में रोजाना संक्रमित लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे है और ऐसा करते हुए कई खुद भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अपील, कहा- पश्चिम एशिया में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार
Bhashaकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथक वास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए.
रोहित की बल्लेबाजी के कायल हैं बटलर
Bhashaराजस्थान रायल्स के पेज पर बटलर ने ‘इंस्टाग्राम लाइव’ सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी है।’’
Covid-19: धारावी में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 60
Bhashaमुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है. सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं.
न्यूयॉर्क में मृतकों की संख्या 10,000 के पार
Bhashaशहर के आंकड़ों में यह बदलाव तब आया है जब अधिकारियों ने पाया कि मृतकों की संख्या केवल प्रयोगशाला से पुष्ट मामलों के आधार पर थी जबकि कई लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले घर पर ही मौत हो गई।
कोविड-19: ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ का वित्त पोषण रोकने का आदेश दिया
Bhashaट्रंप ने कहा कि जब तक घातक कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने को लेकर ‘‘प्रबंधन में गंभीर गलती करने और जानकारी को छुपाने में’ डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक यह रोक जारी रहेगी।
भोपाल गैस त्रासदी की जंग जीतने वाले पांच व्यक्ति कोरोना की जंग हारे
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक भोपाल में कुल पांच व्यक्तियों की मौत हुई और ये पांचों भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित थे।
WHO के संसाधनों को कम करने का समय नहीं है, कोविड-19 से लड़ रही है संस्था: एंतोनियो गुतारेस
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के वित्त पोषण पर रोक लगाने की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि अभी डब्ल्यूएचओ के संसाधनों को कम करने का समय नहीं है क्योंकि यह संस्था अभी कोविड-19 महामारी से लड़ रही है.