एजेंसी न्यूज
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 6000 के करीब पहुंचे
Bhashaपिछले 24 घंटों के दौरान 272 नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 5,988 हो गई। इस बीच 11 मौतें होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 107 पहुंच गई है।
लॉकडाउन: नागपुर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।
कोविड-19 : कर्नाटक में मृतकों की संख्या 11 हुई, 17 नए मामले आए
Bhashaस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 17 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 277 हो गए हैं।
लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में चलता रहेगा बैंक, बीमा का काम: सरकार
Bhashaसरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये पिछले महीने 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की थी, जिसकी समयसीमा 14 अप्रैल को समाप्त हो गयी। इस दौरान बैंकिंग व बीमा से संबंधित कार्यों को जारी रहने की छूट दी गयी थी। सरकार ने बंद को अब तीन मई तक के लिये बढ़ा दिया है।
यूएई में भारतीयों को फर्जी परिपत्र के बारे में आगाह किया गया
Bhashaदुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ऐसे परिपत्र फर्जी है।
ब्राजील में दो राज्यों के गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaरियो डी जेनेरियो के गवर्नर विल्सन विट्जल और उत्तरी राज्य पारा के गवर्नर हेल्दर बरबाल्हो ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।
एशियाई फुटबाल टूर्नामेंट रद्द नहीं होंगे: एएफसी
Bhashaकोविड-19 के कारण दुनिया भर में पेशेवर खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं और एशिया की इन दोनों फुटबाल प्रतियोगिताओं को भी कम से कम जून के अंत तक स्थगित किया गया है।
वायरस:सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट दिये गये, केन्द्र ने न्यायालय को बताया
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूति बी आर गवई की तीन सदस्यीय खंडपीठ को केन्द्र ने एक जनहित याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरनाम सिह ने दायर की थी जिसमें कहा गया था कि सफाईकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।
दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सामान्य रहने का पूर्वानुमान : मौसम विभाग
Bhashaपृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक अनुमान को जारी करते हुये बताया कि पिछले सालों की तरह देश में इस साल भी मानसून सामान्य रहने का अनुमान है।
नरम मांग से कच्चा तेल का वायदा 11.4 प्रतिशत गिरा
Bhashaमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 203 रुपये यानी 11.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,577 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 29,934 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट में लाओ, कोविड-19 का परीक्षण कराओ पर टी20 विश्व कप रद्द नहीं करो: हाग
Bhashaकोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और कई देशों में लाकडाउन घोषित किया गया है। इस घातक बीमारी के कारण टी20 विश्व कप पर भी संशय के बादल छा गए हैं जिसका आयोजन आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है।
Covid-19: कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे डॉक्टरों के बीच डर, असंतोष का माहौल
Bhashaकैमरून की राजधानी योओंदे से लेकर रोम और न्यूयॉर्क तक इस वैश्विक महामारी से 19 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 1,18,000 लोग जान गंवा चुके हैं. अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई है जबकि कई मामलों में तो उनके पास उपकरणों की कमी है और उन्हें खुद इस संक्रमण की चपेट में आने का डर है.
कोरोना वायरस : नेपाल पुलिस ने बंद का उल्लंघन करने वाले 2,427 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
Bhashaनेपाल में 16 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।
कोरोना वायरस: चीन ने जरूरत के समय अमेरिकियों को पहुंच प्रदान नहीं की: पोम्पिओ
Bhashaपोम्पिओ ने कोरोना वायरस को एक वैश्विक महामारी घोषित करने में बहुत लंबा समय लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की भी आलोचना की।
कोविड-19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए नियंत्रण रणनीति अपनाएगा पश्चिम बंगाल
Bhashaविभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बहुस्तरीय रणनीतियों से वायरस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिलेगी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 19 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंची
Bhashaसरकार के नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि मंगलवार शाम 5 बजे के बाद से दर्ज किए गए इन नए मामलों में से, आठ पश्चिम गोदावरी जिले से सामने आये हैं, जबकि छह कुरनूल से, चार गुंटूर से और एक कृष्णा से सामने आया है।
लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद 15 अप्रैल से तीन मई के बीच बुक की गई 39 लाख टिकटें रद्द करेगा रेलवे
Bhashaसूत्रों ने बताया कि देश में 14 अप्रैल तक लगाए गए लॉकडाउन के दौरान ट्रेन की टिकटें बुक करने की सुविधा जारी थी और लॉकडाउन खुलने के बाद यात्रा करने के लिए करीब 39 लाख टिकटें बुक की गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाने के बाद रेलवे ने ना केवले तीन मई तक अपनी सभी यात्री सेवाएं निलंबित कर दी हैं बल्कि एडवांस बुकिंग भी रोक दी है।
सरकार ने दूसरे चरण के लॉकडाउन के लिए जारी किए दिशानिर्देश, सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक
Bhashaसरकार ने कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के दूसरे चरण के लिए बुधवार को नए दिशा निर्देश जारी करते हुए इस अवधि के दौरान सभी तरह के सार्वजनिक यातायात और सार्वजनिक स्थानों को खोलने पर तीन मई तक रोक लगायी है. ग्रामीण इलाकों में चलने वाले उद्योगों को सामाजिक दूरी के सख्त नियमों के साथ 20 अप्रैल से काम करने की अनुमति दी जाएगी.
न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10,000 के पार पहुंची
Bhashaशहर के स्वास्थ्य विभाग ने एलान किया कि संभवत: 3,778 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।
दिल्ली से इंदौर आये तबलीगी जमात के नौ लोगों पर मामला दर्ज, कोविड-19 की जांच होगी
Bhashaविजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बुधवार को बताया कि मस्जिद परिसर में रुके पाये गये नौ आरोपी मूलतः दिल्ली और बिहार से ताल्लुक रखते हैं जिनमें एक नाबालिग लड़का शामिल है। ये लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं।