हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के शुभंकर का अनावरण

शुभंकर ‘फेईफेई’ का डिजाइन ‘दैवीय पक्षी’ से प्रेरित है जिसका रूपांकन लियांगझू की संस्कृति में मिलता है।

हांगझोउ, 16 अप्रैल एशियाई पैरा खेलों के चौथे सत्र के शुभंकर का गुरुवार को अनावरण किया गया। ये खेल 2022 में नौ अक्टूबर से शुरू होंगे।

शुभंकर ‘फेईफेई’ का डिजाइन ‘दैवीय पक्षी’ से प्रेरित है जिसका रूपांकन लियांगझू की संस्कृति में मिलता है।

यह शुभंकर हांगझोउ की विरासत और तकनीकी नवाचार के उसके प्रयासों का संगम है जो मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह अस्तित्व को दर्शाता है।

एशियाई पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष माजिद रशीद ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि खेलों की शुरुआत से इतनी पहले शुभंकर का अनावरण किया गया जिससे कि पूरे एशिया इसके लेकर रोमांच तैयार किया जा सके।’’

दंतकथाओं के अनुसार ‘दैवीय पक्षी’ खुशियां लेकर आता है इसलिए इसे आनंद और सांस्कृतिक भेद के दूत के रूप में भी देखा जाता है।

पहले फेई का अर्थ उड़ता हुआ पक्षी है जो मानव समाज की समावेशिता, सम्मान और भाईचारे का प्रतीक है। दूसरा फेई दिव्यांग खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती का प्रतीक है जो अपना सपना साकार करने में जुटे हैं और अपनी सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

शुभंकर के ताज पर बना ‘आई’ अक्षर बुद्धि का प्रतीक है और ‘सिटी आफ इंटरनेट’ के रूप में हांगझोउ का प्रतिनिधित्व करता है। खुशी के समय या खेल खेलते हुए यह अक्षर नीले रंग में चमकने लगता है। इसके सीने पर बने रिंग में 45 बिंदू हैं जो एशियाई पैरालंपिक समिति के सभी सदस्यों के खुशी में एकत्रित होने का प्रतीक है।

चौथे एशियाई पैरा खेल नौ से 15 अक्टूबर 2022 तक होंगे जिसमें 22 खेलों को शामिल किया गया है। ताइक्वांडो और पैरा कैनोइंग इन खेलों में पदार्पण करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी