कोविड-19 : अस्तपाल से भागा संदिग्ध पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वह बुधवार रात को अस्तपाल से फरार हो गया था, जिससे जिले और आस-पास के इलाके में लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया था।

जमात

होशियारपुर, 16 अप्रैल पंजाब के होशियारपुर जिले में एक अस्पताल के पृथक वार्ड से भागे संदिग्ध को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वह बुधवार रात को अस्तपाल से फरार हो गया था, जिससे जिले और आस-पास के इलाके में लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया था।

पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय संदिग्ध को आज होशियारपुर के चब्बेवाल शहर से गिरफ्तार किया ।

होशियारपुर के सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ जसविंदर सिंह ने बताया कि संदिग्ध को दसूहा से होशियारपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मंगलवार को उसके नमूने जांच के लिए भेजे थे। वह नमूने इकट्ठे किए जाने वाले कक्ष से फरार हो गया था।’’

एसएमओ ने बताया कि तीन सुरक्षा कर्मी उसके पीछे गए लेकिन वह उन्हें यह कहकर चकमा दे गया कि उसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

होशियारपुर सरकारी अस्पताल के सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने कहा, ‘‘ संदिग्ध को चब्बेवाल से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को पुन: अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।’’

संदिग्ध के दिल्ली में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े होने के सवाल पर एमएमओ ने कहा, ‘‘ मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें