मुंबई में नौका डूबी: दो शव बरामद, एक अभी भी लापता

मध के ढोंडीपाड़ा जेट्टी से अंधेरी के वर्सोवा जेट्टी तक सात लोगों को ले जा रही नाव बुधवार तड़के उलट गयी थी।

जमात

मुंबई, 16 अप्रैल मुंबई में मध जेट्टी के पास एक नौका के डूबने के बाद लापता हुए तीन लोगों में से दो के शव मिले हैं, जबकि एक अभी भी लापता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।

मध के ढोंडीपाड़ा जेट्टी से अंधेरी के वर्सोवा जेट्टी तक सात लोगों को ले जा रही नाव बुधवार तड़के उलट गयी थी।

चार लोगों को उसी समय बचा लिया गया, जबकि तीन लापता हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापता हुए दो लोगों के शव बुधवार देर रात वर्सोवा जेट्टी के पास देवची वाड़ी में पाए गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने नाव संचालक के खिलाफ लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और कोई सावधानी नहीं बरतने और नाव पर सवार लोगों को जीवनरक्षक जैकेट उपलब्ध नहीं कराने का मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें