आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मदद के लिये कदम उठाया

उल्लेखनीय है कि अपने रोजमर्रा के खर्चे जुटाने और विश्वविद्यालय की फीस भरने की खातिर अंशकालिक कार्य करने वाले हजारों की तादाद में अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने उस वक्त चिंता जताई थी, जब आस्ट्रेलिया सरकार ने यह घोषणा की थी कि उन्हें किसी सामाजिक सुरक्षा भुगतान का या अन्य पारिश्रमिक सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

मेलबर्न, 16 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के दौरान वित्तीय संकट का सामना कर रहे भारतीय सहित अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मदद की कोशिश करते हुए कई आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है और मानदंडों को पूरा करने वाले आवेदकों के लिये अनुदान दिया है।

उल्लेखनीय है कि अपने रोजमर्रा के खर्चे जुटाने और विश्वविद्यालय की फीस भरने की खातिर अंशकालिक कार्य करने वाले हजारों की तादाद में अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने उस वक्त चिंता जताई थी, जब आस्ट्रेलिया सरकार ने यह घोषणा की थी कि उन्हें किसी सामाजिक सुरक्षा भुगतान का या अन्य पारिश्रमिक सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

साथ ही, कोरोना वायरस संकट के चलते यात्रा पर मौजूदा प्रतिबंधों और उड़ाने रद्द होने से उनके पास वहीं बने रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

मेलबर्न के डीकिन विश्वविद्यालय ने मौजूदा संकट के दौरान मुश्किलों का सामना कर रहे छात्रों के लिये 2.5 करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

विश्वविद्यालय के कुलपति लेन मार्टिन ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय छात्र रहने और अध्ययन के लिये खर्च जुटाने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं...वे अपने घर (स्वदेश) भी नहीं लौट सकते, ना ही यहां का खर्च उठा पा रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने फौरन वित्तीय मदद के लिये 1200 आवेदनों को मंजूरी दी है। इसके अलावा सैकड़ों और आवेदनों पर भी अभी गौर किया जा रहा है।

इसी तरह, मेलबर्न के आरएमआईटी विश्वविद्यालय ने भी अपने छात्रों की मदद के लिये एक करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर की सहायता राशि की घोषणा की है। यह कोविड-19 से प्रभावित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों छात्रों के लिये हैं।

विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘महामारी से प्रभावित छात्र आपात वित्तीय अनुदान के लिये आवेदन कर सकते हैं...।’’

विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘प्रति छात्र 1,000 आस्ट्रेलियाई डॉलर का आईटी अनुदान उपलब्ध कराया गया है ताकि छात्र घर बैठे अपना अध्ययन जारी रख सकें।’’

मेलबर्न के मोनाश विश्वविद्यालय ने भी 1.5 करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर के पैकेज की घोषणा की है।

विश्वविद्यालय के मुताबिक योग्य छात्र 7500 आस्ट्रेलियाई डॉलर अनुदान के लिये आवेदन कर सकते हैं।

मेलबर्न विश्वविद्यालय, विक्टोरिया विश्वविद्यालय, न्यू साउथ वेल्स के मैकक्वायर विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ एनएसडब्ल्यू सहित अन्य विश्वविद्यालयों ने भी इसी तरह के राहत उपायों की घोषणा की हैं।

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में अभी करीब 5,70,000 अंतराष्ट्रीय छात्र हैं। बीते साल आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में हुए दाखिले के मुताबिक चीन के बाद भारतीय छात्रों का दूसरा स्थान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें